1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत अब इस वेंचर में लगा रही हैं पैसा, जानें-क्या है अभिनेत्री का नया बिजनेस प्लान?

कंगना रनौत अब इस वेंचर में लगा रही हैं पैसा, जानें-क्या है अभिनेत्री का नया बिजनेस प्लान?

 Published : Feb 23, 2021 02:15 pm IST,  Updated : Feb 23, 2021 02:31 pm IST

फिल्मों में नाम कमाने के बाद अब कंगना रनौत बिजनेस में उतरने के प्लान बना रही हैं, जिसके लिए अभिनेत्री ने तैयारी शुरू कर दी है। जानें-क्या अभिनेत्री का बिजनेस प्लान?

kangana ranaut business plan - India TV Hindi
 कंगना रनौत  Image Source : TWITTER/@KANGANATEAM

फिल्मों में नाम कमाने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अब एक नया बिजनेस शुरू करने के मूड में हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर इस बात खुलासा किया कि वह फूड बिजनेस में एंट्री करने को तैयार हैं। उन्होंने कैफे और रेस्टोरेंट खोलने का फैसला किया है। जिसके लिए वह जमीन तलाश कर चुकी हैं। 

कंगना ने फूड को बताया अपना फैशन 

अभिनेत्री ने अपने नए बिजनेस के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में बताया कि फिल्मों के बाद लोगों को करीब लाने का काम खाना करता है और फूड उनके दिल के काफी करीब है। अभिनेत्री ने फूड को फैशन बताया है। अभिनेत्री ने बताय कि उन्होंने छोटे स्तर पर ही सही इस बिजनेस में अपना कदम रख दिया है और मनाली में रेस्टोरेंट के साथ-साथ कैफे बनाना शुरू कर दिया है। 

कंगना ने अपनी टीम के साथ की चंद तस्वीरों ट्विटर पर शेयर किया है, जहां वह अपनी बहन रंगोली और भाई के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कंगना बेहद गहराई से इस वेंचर के बारे में जानकारी लेते हुए नजर आ रही हैं।

कई फिल्में भी हैं पाइपलाइन में

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत ने हाल ही में मध्य प्रदेश में अपकमिंग मूवी 'धाकड़' के एक्शन सीन्स की शूटिंग की। उन्होंने सोशल मीडिया पर मूवी से जुड़ी कई फोटोज शेयर की हैं। इसके अलावा कंगना मणिकर्णिका रिटर्न्स, थलाइवी, तेजस जैसी फिल्मों में नज़र आएंगी और एक मूवी में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी। 

यहां पढ़ें

फिल्म 'भूत पुलिस' की रिलीज का ऐलान, 'रूही' के बाद डराने और गुदगुदाने को तैयार फिल्म 

सलमान खान के संग पहली ही फिल्म से हिट हुईं भाग्यश्री ने क्यों कर ली थी फिल्मों से तौबा?

Dasvi First Look: अभिषेक बच्चन की नई फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन