1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिया पर केस दर्ज होते ही लगातार ट्वीट कर रहीं कंगना, अब बोलीं- 'इससे मिलने से पहले ही टूट चुका था सुशांत'

रिया पर केस दर्ज होते ही लगातार ट्वीट कर रहीं कंगना, अब बोलीं- 'इससे मिलने से पहले ही टूट चुका था सुशांत'

 Published : Jul 29, 2020 11:43 am IST,  Updated : Jul 29, 2020 12:09 pm IST

सुशांत सिंह मामले में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद कंगना रनौत लगातार ट्वीट कर रही हैं। कंगना ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में कहा कि सुशांत रिया से मिलने से पहले ही टूट चुके थे जिसकी वजह लॉबी है।

Kangana and Sushant- India TV Hindi
Kangana and Sushant Image Source : TWITTER/ TEAM KANGANA RANAUT

सुशांत सिंह मामले में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद कंगना रनौत लगातार ट्वीट कर रही हैं। कंगना वही अभिनेत्री हैं जिन्होंने सुशांत की मौत को लेकर कई सवाल खड़े किए थे। इसके साथ ही सीबीआई जांच की मांग भी की थी। वहीं अब कंगना ने रिया के खिलाफ कंगना ने कई और ट्वीट किए हैं। जिसमें इन्होंने कहा कि सुशांत रिया से मिलने से पहले ही टूट चुका था। जिसकी वजह लॉबी है। 

कंगना रनौत की टीम ने ट्विटर पर लिखा, "रिया और सुशांत के रिलेशनशिप को एक साल से भी कम समय हुआ था। सुशांत ने उस पर पूरा भरोसा किया। वो बाहर की दुनिया से डर गया था। छोड़ना चाहता था। एक नया जीवन शुरू करने के लिए कुछ भी करना चाहता था। वो उससे मिलने से पहले टूट चुका था.. इसलिए उसने फायदा उठाया। यह एक लंबे समय तक उत्पीड़न था, जैसे कि कंगना ने समझाया कि एक लॉबी ने उनके करियर और प्रतिष्ठा को खत्म कर दिया और दूसरी लॉबी ने उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रभावित किया।" 

इससे पहले भी कंगना की टीम ने एफआईआर दर्ज की खबर आते ही सिलसिलेवार ट्वीट किए थे। कंगना ने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'रिया पिछले 6 महीने से सुशांत के साथ थी, उसने सुशांत की रहस्यमयी मौत से बस 2 दिन पहले ही महेश भट्ट को उसके मनोचिकित्सक के तौर पर हायर किया था। खुशी है कि अब इस पूरे मामले की जांच की जाएगी।

सुशांत के अकाउंट में 17 करोड़ रुपए थे। बहुत कम ही समय में इस अकाउंट से 15 करोड़ रुपए ऐसे एक अकाउंट में ट्रांसफर किए गए जिससे सुशांत सिंह राजपूत का कोई लेना देना नहीं था। इस आरोप पर कंगना ने लिखा , 'सुशांत के खाते से 15 करोड़ गायब और महेश भट्ट ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि रिया उसे अपना गुरु मानती है। कोई आश्चर्य नहीं कि फ्रॉड गिरी को सीखा नहीं गया है, यह थोड़ा मुस्कुराता हुआ चेहरा है।' 

कंगना ने तीसरे ट्वीट में सुशांत के पिता द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर की पिक्चर शेयर करते हुए लिखती हैं, 'यह सुशांत के पिता का बयान है, इसलिए माफिया ने उन्हें पागल साबित कर दिया और रिया ने उन्हें ब्लैकमेल किया, अनुमान लगाया कि वे अभी भी उन्हें पागल साबित करने की कोशिश कर रहे हैं और उनकी भेद्यता का लाभ उठाते हैं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन