बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई में अपने घर पहुंच गई हैं। कंगना के मुंबई पहुंचने से पहले बीएमसी ने कंगना के दफ्तर में तोड़फोड़ की है। बीएमसी ने पहले कंगना के दफ्तर के बाहर नोटिस लगाई जिसमें बीएमसी ने उनके कार्यालय में चल रहे निर्माण में कई उल्लंघनों का जिक्र किया था। इसके कुछ ही घंटो बाद ऑफिस तोड़ना शुरू कर दिया गया। यह कदम सोशल मीडिया पर कंगना और महाराष्ट्र के कुछ राजनेताओं के बीच साझा किए गए छिड़ी जुबानी जंग के बाद सामने आया है।
मुंबई पहुंचने के बाद कंगना रनौत ने एक वीडियो पोस्ट किया है और सीएम उद्धव ठाकरे पर सीधा हमला बोला है। कंगना ने वीडियो पोस्ट करके कहा है- तुमने मेरा घर तोड़ा है तुम्हारा घमंड टूटेगा।
हाईकोर्ट से कंगना को राहत मिल गई है और बीएमसी से कोर्ट ने कारर्वाई पर जवाब मांगा है। इस बीच बीएमसी ने कोर्ट से कंगना का घर तोड़ने की इजाजत मांगी है।
कंगना को जब पता चला कि बीएमसी ने कंगना के खार वाले घर को तोड़ने की इजाजत कोर्ट से मांगी है तो कंगना ने ट्विटर पर उद्धव ठाकरे को ललकारा है। कंगना ने लिखा है- उद्धव ठाकरे और करण जौहर गैंग आओ तुमने मेरे दफ्तर को तोड़ दिया, अब मेरा घर तोड़ो, फिर मेरा चेहरा और शरीर तोड़ो, मैं चाहती हूं कि दुनिया यह देखे कि तुम वैसे भी क्या करोगे, चाहे मैं जियूं मर जाऊं, मैं तुम्हें बेनकाब कर दूंगी, बिना परवाह किए।
कंगना ने DB Bridge नाम की इमारत के पांचवी मंजिल पर तीन फ्लैट खरीदे थे, इन तीनों फ्लैट्स को खरीदने के बाद कंगना ने तीनों फ्लैट्स के कॉमन लॉबी एरिया, लिफ्ट एरिया और कॉमन पैसेज को मिलाकर एक घर बना लिया। घर में कुल 8 बदलाव किये गए लेकिन इन बदलावों को करते वक्त जरुरी परमिशन बीएमसी से नहीं ली गई ।
2018 में बीएमसी की नोटिस के बाद सिविल कोर्ट ने बीएमसी की कार्रवाही पर रोक लगा दी थी। आज इस मामले में दिंडोशी कोर्ट में सुनवाई थी। आज सुनवाई के दौरान बीएमसी ने कोर्ट को कहा की वह स्टे ऑर्डर हटाए ताकि हम अवैध निर्माण पर कार्रवाही कर सकें। स्टे ऑर्डर हटाने के मुद्दे पर बीएमसी अपनी लीगल टीम से कानूनी सलाह भी ले रही है।
कंगना के ऑफिस में हुए इस तोड़फोड़ पर बॉलीवुड सेलेब्स ने खुलकर विरोध किया है। लोगों का मानना है कि वो कई बार कंगना के बयानों से एग्री नहीं करते हैं लेकिन जो हो रहा है वो बेहद गलत है। देखिए सेलेब्स के ट्वीट्स-
कंगना ने पहले ही कहा था कि वह 9 सितंबर को मुंबई आने वाली हैं। कंगना का मुंबई निकलने से पहले दो बार कोरोना टेस्ट हुआ है। पहला सैंपल फेल होने की वजह से दूसरा सैंपल लिया गया। जिसके बाद उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। मंडी जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा- कोरोना रनौत की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
(रिपोर्ट- दिनेश, नम्रता, संदीप)
मुंबई में सीएम आवास पर उद्धव ठाकरे और शरद पवार की बैठक हुई। सूत्रों की मानें तो उद्धव और पवार की बैठक में कंगना विवाद पर भी चर्चा हुई। दोनों के बीच करीब 45 मिनट तक चर्चा चली।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) सुप्रीमो शरद पवार ने कंगना का दफ्तर तोड़े जाने की बीएमसी की कार्रवाई पर कहा, "मुझे उनके कार्यालय के संबंध में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन मैंने समाचार पत्रों में पढ़ा कि यह एक अनधिकृत निर्माण था। हालांकि, मुंबई में अनधिकृत निर्माण नए नहीं हैं। यदि BMC नियमानुसार कार्य कर रहा है, तो यह सही है।"
कंगना रनौत ने एक और वीडियो शेयर किया है और कहा है कि आज उन्होंने मेरे घर को ध्वस्त कर दिया है कल तुम्हारा होगा।
कंगना रनौत का घर तोड़े जाने की बात पर उद्धव सरकार पर देवेंद्र फडणवीस ने हमला बोला है। उन्होंने उद्धव सरकार की कार्रवाई को कायरतापूर्ण बताया है। इस तरह की कार्रवाई से महाराष्ट्र का अपमान हो रहा है।
मुंबई पुलिस ने कंगना के समर्थन में सपोर्ट कर रहे लोगों को हिरासत में लिया। 10 से 12 लोगो को हिरासत में लिया ।
BMC ने कोर्ट अर्जी दाखिल की है कि कंगना का खार वाला घर भी अवैध रूप से बना है ऐसे में उन्हें कंगना का घर तोड़ने की भी इजाजत दी जाए।
कंगना के ऑफिस के बाद अब बीएमसी फ्लैट पर एक्शन की तैयारी में है। फ्लैट पर कोर्ट का स्टे हटने के बाद बीएमसी कार्रवाई कर सकती है। बीएमसी का कहना है कि फ्लैट में कई बदलाव किए गए हैं। मार्च 2018 में नोटिस दिया गया था।
मुंबई में मुख्यमंत्री आवास पर बैठक हो रही है। सूत्रों की मानें तो बैठक के दौरान कंगना विवाद पर भी चर्चा संभव है। बीएमसी की कार्रवाई को लेकर उद्धव सरकार सवालों में घिरी हुई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कल तीन बजे तक बीएमसी से जवाब मांगा है।
कंगना रनौत के बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के साथ ही राजनीतिक दलों का एक हिस्सा शिवसेना के साथ चल रहे विवाद में अभिनेत्री का समर्थन में उतर गया है, इनमें भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी भी शामिल हैं जिन्होंने अभिनेत्री से विश्वास बनाए रखने के लिए कहा है। स्वामी ने बुधवार को ट्वीट किया, "कंगना से कह दो भरोसा रखें। हम सब उनके संघर्ष में साथ हैं।"
कड़ी सुरक्षा के बीच कंगना मुंबई में अपने घर पहुंच चुकी हैं।
कंगना रनौत ंमुंबई एयरपोर्ट से निकल गई हैं। कंगना को VVIP गेट से निकाल दिया गया है।
हालांकि मुझे कंगना की यह टिप्पणी पसंद नहीं आई कि मुंबई की पीओके से तुलना की जाए। बीएमसी द्वारा किए गए प्रतिशोध विध्वंस से मैं स्तब्ध हूँ। आपको इतना कम डगमगाने की जरूरत नहीं है। @CMOMaharashtra कृपया हस्तक्षेप करें। एक महामारी है जिससे हम निपट रहे हैं। क्या हमें इस अनावश्यक नाटक की आवश्यकता है?
किसी के सपने को तोड़ना, वह नहीं है जो मैं कभी भी समर्थन करूंगा। मैं कंगना के कार्यालय को ध्वस्त किए जाने का समर्थन नहीं करता। क्या गलत है क्या गलत !!!
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत मुंबई पहुंच गई हैं। वह एयरपोर्ट से बाहर आ गई हैं। एयरपोर्ट के बाहर खिलाफ और समर्थन में नारेबाजी हो रही है।
एयरपोर्ट पर कंगना रनौत के सपोर्ट में RPI और करणी सेना के कार्यकर्ता पहुंच गए हैं। करणी सेना कंगना रनौत के सपोर्ट में आए हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत मुंबई पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पर सुरक्षा बहुत कड़ी हैं। एयरपोर्ट से सीधे ऑफिस जा सकती हैं कंगना रनौत।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीएमसी के कंगना रनौत के ऑफिस पर कार्रवाई पर रोक लगा दी है।
कंगना रनौत के ऑफिस मं किचन, वॉशरुम और डायनिंग एरिया के बीच की दीवार तोड़ी गई। दफ्तर का फर्नीचर भी तोड़ा गया है।
हाईकोर्ट की सुनवाई से पहले कंगना रनौत ने ट्वीट करके बताया कि उनके ऑफिस में कोई अवैध निर्माण नहीं है।
बीएमसी ने जेसीबी की मशीन से कंगना रनौत के ऑफिस की बालकनी तोड़ दी है। अब गेट की तरफ जेसीबी मशीन को लेकर जा रहे हैं।
बीएमसी कंगना रनौत के ऑफिस को जेसीबी से ढहा रही है।
कंगना रनौत ने BMC की कार्रवाई रोकने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका पर आज 12:30 बजे सुनवाई होगी।
बीएमसी ने कंगना रनौत के ऑफिस को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कंगना के ऑफिस के अंदर तोड़फोड़ हो रही है।
कंगना रनौत कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद आज सुबह अपने घर से मुंबई के लिए निकल गई थीं। वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंच चुकी हैं और जल्द ही मुंबई पहुंच जाएंगी।
संपादक की पसंद