1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पंगा' वर्सेज 'स्ट्रीट डांसर 3डी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा दिन: दोनों ही फिल्मों के बिजनेस में आई गिरावट

'पंगा' वर्सेज 'स्ट्रीट डांसर 3डी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा दिन: दोनों ही फिल्मों के बिजनेस में आई गिरावट

 Published : Jan 28, 2020 06:54 am IST,  Updated : Jan 28, 2020 06:54 am IST

बीते हफ्ते कंगना रनौत की फिल्म पंगा और वरुण धवन की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D रिलीज हुई है। जानिए किस फिल्म ने चौथे दिन कितना बिजनेस किया।

Box Office Collection- India TV Hindi
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बीते हफ्ते कंगना रनौत की फिल्म पंगा और वरुण धवन की डांस स्ट्रीट डांसर 3D रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्में रविवार के बाद से बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। गणतंत्र दिवस का फिल्मों को फायदा मिला मगर उसके बाद बिजनेस में गिरावट आ गई है। पंगा और स्ट्रीट डांसर 3D का चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने  आ गया है।

पहले बात करते हैं कंगना रनौत की फिल्म पंगा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पंगा ने चौथे दिन लगभग 1.25 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन लगभग 16 करोड़ हो जाएगा। यह एक कबड्डी प्लेयर की वापसी की कहानी है। एक मां जो 32 की उम्र में कमबैक करती है। फिल्म में कंगना रनौत के साथ ऋचा चड्ढा और जस्सी गिल अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं।

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की डांस फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D की बात करें तो बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक फिल्म ने लगभग 4.25 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 45 करोड़ हो जाएगा। यह एक डांस ड्रामा फिल्म है। जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच डांस मुकाबला दिखाया गया है।

कंगना रनौत की फिल्म पंगा को अश्विनी अय्यर ने डायरेक्ट किया है और स्ट्रीट डांसर 3D को रेमो डिसूजा ने। दोनों फिल्में 24 जनवरी को रिलीज हुई हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन