1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पंगा' वर्सेज 'स्ट्रीट डांसर 3डी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : वरुण धवन की फिल्म 50 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

'पंगा' वर्सेज 'स्ट्रीट डांसर 3डी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : वरुण धवन की फिल्म 50 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

 Published : Jan 30, 2020 07:00 am IST,  Updated : Jan 30, 2020 02:06 pm IST

वरुण धवन की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D' 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। वहीं कंगना की फिल्म 'पंगा' के बिजनेस में काफी गिरावट आई है।

panga vs street dancer 3d box office collection- India TV Hindi
पंगा वर्सेज स्ट्रीट डांसर 3D बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

गणतंत्र दिवस के मौके पर कंगना रनौत की फिल्म पंगा और वरुण धवन की स्ट्रीट डांसर 3D रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्में अलग जॉनर की हैं मगर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। पंगा और स्ट्रीट डांसर दोनों ही अभी तक अपना बजट भी पूरा नहीं कर पाई हैं। पंगा और स्ट्रीट डांसर 3D का छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D आज 50 करोड़ के शामिल हो गई है। फिल्म ने छठे दिन 3.58 करोड़ का बिजनेस किया है। पांचवे दिन फिल्म ने 3.88 करोड़ का बिजनेस किया था । अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 53.34 करोड़ हो गया है।

वहीं बात कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' की करें तो फिल्म ने चौथए और पांचवे दोनों ही दिन 1.65 करोड़ का बिजनेस किया था। छठे दिन फिल्म ने 1.62 करोड़ का बिजनेस किया है। जिसके बाद टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 19.83 करोड़ हो जाएगा।

आपको बता दें पंगा और स्ट्रीट डांसर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अजय देवगन की फिल्मा तानाजी का बहुत असर पड़ा है। तानाजी 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है और रोज बढ़ रहे कलेक्शन के साथ यह जल्द ही 250 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन