1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत का 'पंगा' से फर्स्ट लुक आया सामने, बहन रंगोली चंदेल ने किया शेयर

कंगना रनौत का 'पंगा' से फर्स्ट लुक आया सामने, बहन रंगोली चंदेल ने किया शेयर

 Published : Dec 19, 2019 12:44 pm IST,  Updated : Dec 19, 2019 12:44 pm IST

कंगना रनौत की आने वाली फिल्म 'पंगा' से उनका पहला लुक सामने आ गया है। पंगा में कंगना एक मां का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं।

kangana ranaut first look from panga- India TV Hindi
पंगा से कंगना रनौत का पहला लुक आया सामने।

कंगना रनौत की आने वाली फिल्म पंगा से उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है। पंगा में कंगना एक कबड्डी प्लेयर का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। बीते दिन एक नोट के साथ ट्रेलर डेट अनाउंस की गई थी। आज कंगना की बहन रंगोली ने उनका पंगा से पहला लुक शेयर किया है।

फर्स्ट लुक में कंगना पिंक कलर के सूट में खिड़की से झांकते और मुस्कुराहते नजर आ रही हैं। रंगोली ने कंगना का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा-कंगना कहती हैं जब वह नई थी तब उन्हें मां के रोल के लिए अप्रोच करना इंसल्ट था, यह उन्हें बहुत दुखी करता था। मणिकर्णिका में एक सफल मां का किरदार निभाने के बाद वह एक बार फिर मां का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं।

रंगोली ने आगे लिखा- आज मेनस्ट्रीम यंग एक्ट्रेस अपने करियर की ऊंचाई पर मां का किरदार निभा रही है और इंडिया उसे प्यार कर रहा है। यह एक नया भारत है।

रंगोली ने करीना कपूर खान की तारीफ करते हुए लिखा- इस पीढ़ी की ऑफ स्क्रीन मां बहुत खुशकिस्मत है। हमारे पास कामकाजी करीना कपूर खान जैसी मां है जो अपनी ममता को छिपाती नहीं है बल्कि दिखाती है और कंगना जैसी महान एक्ट्रेस है जो मेनस्ट्रीम में मां का किरदार निभाती है।

आपको बता दें पंगा में कंगना के साथ ऋचा चड्ढा, नीना गुप्ता, जस्सी गिल और पंकज त्रिपाठी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। 'पंगा' को अश्विनी अय्यर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर 23 दिसंबर 2019 को रिलीज होने वाला है और फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन