1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने शेयर किया जीवन का मंत्र- जो फिट है वो हिट है

कंगना रनौत ने शेयर किया जीवन का मंत्र- जो फिट है वो हिट है

 Published : Jan 07, 2021 08:55 pm IST,  Updated : Jan 07, 2021 08:55 pm IST

 कंगना ने ट्विटर पर एक मोटिवेशनल वर्कआउट वीडियो के साथ अपने इस मंत्र को साझा किया, जिसमें वह पाइलेट्स करती हुई नजर आ रही हैं।

Kangana Ranaut- India TV Hindi
कंगना रनौत ने शेयर किया जीवन का मंत्र Image Source : INSTAGRAM/KANGANA RANAUT

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने गुरुवार को अपना लाइफ मंत्रा साझा किया है। इसमें उन्होंने सेहत से कभी भी समझौता न करने की बात कही और साथ ही अस्वास्थ्यकर आदतों और निराशावादी लोगों से दूर रहने की भी सलाह दी। कंगना ने ट्विटर पर एक मोटिवेशनल वर्कआउट वीडियो के साथ अपने इस मंत्र को साझा किया, जिसमें वह पाइलेट्स करती हुई नजर आ रही हैं।

वीडियो को कैप्शन देते हुए अभिनेत्री ने कहा है, "अर्ली मॉर्निग फिटनेस रूटीन। जिंदगी में एक बात हमेशा याद रखें, जो फिट है वो हिट है। अपनी सेहत के साथ कभी भी समझौता न करें और अस्वास्थ्यकर आदतों और निराशावादी लोगों से दूर रहे। अच्छे लोगों की संगत में रहे। अगर आप शारीरिक तौर पर उन्हें अपने पास नहीं पा रहे हैं, तो उन्हें किताबों या उनकी कही गई बातों व शिक्षाओं में ढूंढ़े।"

इस बीच ट्विटर पर कंगना के फॉलोअर्स की संख्या तीस लाख के आंकड़े को पार कर गई है। इस पर उन्होंने एक स्पेशल नोट भी लिखा, "सभी को शुक्रिया। पिछले साल अगस्त में मैं इससे जुड़ी थी। इसे मेरी टीम के द्वारा हैंडल किया जाता था। उस वक्त कुछ ही हजार फॉलोअर्स थे। कभी नहीं सोचा था कि इतनी जल्दी हम तीस लाख हो जाएंगे। ट्विटर कई बार विचलित कर देने वाला रहा है, लेकिन मजा भी आया है। धन्यवाद।"

इन्हें भी पढ़ें-

ये रिश्ता क्या कहलाता है: नायरा की मौत पर क्रिएटिव हेड गरिमा और राजन शाही का बयान पहली बार आया सामने 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवांगी-मोहसिन ने ऐसे शूट किया था सांसे रोक देने वाला सीन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: फना हो गई नायरा, क्या मोड़ लेगी कार्तिक की जिंदगी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: जन्नत जुबैर से दिगांगना सूर्यवंशी तक, इन एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया था नायरा का रोल

औरत बनने के बाद ऐसे दिखने लगे हैं डिजाइनर स्वप्निल शिंदे, सनी, दीपिका के कपड़े कर चुके हैं डिजाइन 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन