1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने अपने प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किया साइन

कंगना रनौत ने अपने प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किया साइन

 Published : Jul 13, 2021 10:51 pm IST,  Updated : Jul 13, 2021 11:36 pm IST

एक्टिंग और डायरेक्शन के क्षेत्र में हाथ आजमाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने बड़ा एलान किया है।

 Kangana Ranaut , Nawazuddin Siddiqui- India TV Hindi
 Kangana Ranaut , Nawazuddin Siddiqui Image Source : INSTAGRAM/ KANGANA RANAUT , NAWAZUDDIN S

एक्टिंग और डायरेक्शन के क्षेत्र में हाथ आजमाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने बड़ा एलान किया है। कंगना ने अपने प्रोडक्शन हाउस मनिकर्णिका फिल्म्स की पहली फिल्म के ना केवल नाम का खुलासा किया बल्कि लीड रोल के अभिनेता के नाम के बारे में भी जानकारी दी।

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट किया- 'कंगना ने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को अपने प्रोडक्शन के तले बनने वाली पहली फिल्म में बतौर मुख्य अभिनेता साइन किया है। इस फिल्म का नाम 'टीकू वेड्स शेरू' है। इस फिल्म का निर्देशन सई कबीर करेंगे। ये फिल्म मनिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले बनेगी।' 

इससे पहले कंगना रनौत ने भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। नवाजुद्दीन की तस्वीर के ऊपर मणिकर्निका फिल्म्स भी लिखा हुआ था। वहीं इस तस्वीर को पोस्ट कर कंगना ने कैप्शन में लिखा- 'आपका हमारी टीम में स्वागत है सर।' इसके साथ ही 'टीकू वेड्स शेरू' हैशटैग लिखा। 

कंगना रनौत और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के एक साथ काम करने को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि नवाजुद्दीन के साथ लीड रोल में कंगना ही हैं या फिर कोई और। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन