1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना की बहन रंगोली ने अभद्र भाषा में ऋतिक रोशन से लिया पंगा, 'मेंटल' और 'सुपर 30' के क्लैश से हैं परेशान

कंगना की बहन रंगोली ने अभद्र भाषा में ऋतिक रोशन से लिया पंगा, 'मेंटल' और 'सुपर 30' के क्लैश से हैं परेशान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 09, 2019 11:33 am IST,  Updated : May 09, 2019 11:35 am IST

कंगना रनौत की फिल्म 'मेंटल है क्या' और ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' 26 जुलाई को क्लैश होंगी।

रंगोली चंदेल- India TV Hindi
रंगोली चंदेल Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का विवाद पहले भी कई बार हो चुका है और एक बार फिर शुरू हो गया है। पहले ऋतिक और कंगना के अफेयर की वजह से विवाद था और इस बार विवाद हुआ है एक ही तारीख पर दोनों की फिल्म रिलीज होने से। दरअसल कंगना रनौत की फिल्म 'मेंटल है क्या' और ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' एक ही दिन रिलीज होने वाली है। इस जंग में कंगना की बहन रंगोली कूद पड़ी हैं। उन्होंने ऋतिक रोशन पर जमकर निशाना साधा है और सीधे-सीधे उनपर बड़े आरोप भी लगे हैं वो भी अभद्र भाषा में। कंगना की बहन रंगोली ने ट्विटर पर एक के बाद एक कई सारे ट्वीट किए हैं और ऋतिक और उनके पीआर के अलावा एकता कपूर पर जमकर हमला किया है।

रंगोली ने ट्विटर पर लिखा है- ऐसे आदमी से उम्मीद ही क्या कर सकते हैं जो पीठ पर वार करना पसंद करता है। इसके बाद रंगोली ने ऋतिक के लिए अपशब्द कहें।

रंगोली ने अमर्यादित भाषा में ट्वीट करते हुए ऋतिक के लिए जो लिखा है वो आप यहां पढ़ सकते हैं।


रंगोली ने कंगना की फिल्म मेंटल है क्या की प्रोड्यूसर एकता कपूर को भी इस मामले में घसीटा और ट्विटर पर लिखा, ''कंगना ने एकता कपूर को 26 जुलाई को 'मेंटल है क्या' रिलीज नहीं करने के लिए कहा था लेकिन एकता बोली कि एक निर्माता के रूप में उन्हें फिल्म की रिलीज डेट तय करने का अधिकार है, वो अपने बचपन के दोस्त ऋतिक से मिली और दोनों ने मिलकर यह निर्णय लिया है।'' 

कंगना की मेंटल है क्या और ऋतिक की सुपर 30 की रिलीज डेट को लेकर बहुत पहले से बवाल चल रहा है। पहले ऋतिक की फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होनी थी कंगना की मणिकर्णिका भी उसी दिन रिलीज होनी थी, बाद में सुपर 30 की डेट आगे खिसक गई लेकिन अब एकता कपूर ने 26 जुलाई को ही फिल्म रिलीज करने का फैसला कर लिया। मेंटल है क्या की रिलीज डेट कई बार बदली गई पहले कंगना की फिल्म 21 जून को रिलीज होने वाली थी बाद में इसकी डेट बढ़ाकर 26 जुलाई कर दी गई, ऋतिक की फिल्म भी इस दिन रिलीज होनी है। रिलीज डेट को लेकर मेंटल है क्या के मेकर्स ने लिखा था- ''मेंटल है क्या के बॉक्स ऑफिस पर 26 जुलाई को दूसरी फिल्म से क्लैश होने पर कई अटकलें तेज हैं। फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव डिस्ट्रीब्यूटर्स, ट्रेड एनालिस्ट, उच्च स्तरीय रिसर्च टीम के सुझाव के बाद ही लिया गया है।'

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें-

Also Read:

Maharshi Movie Review: महेश बाबू के फैंस के लिए तोहफा है फिल्म 'महर्षि'

Student Of The Year 2 Box Office Prediction: इतने करोड़ की ओपनिंग कर सकती है टाइगर श्रॉफ की फिल्म

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन