1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विश्व हिंदी दिवस पर कंगना रनौत ने वीडियो शेयर कर कहा-लेते हैं इस बार इंग्लिश से 'पंगा'

विश्व हिंदी दिवस पर कंगना रनौत ने वीडियो शेयर कर कहा-लेते हैं इस बार इंग्लिश से 'पंगा'

 Published : Jan 10, 2020 02:08 pm IST,  Updated : Jan 10, 2020 02:08 pm IST

आज विश्व हिंदी दिवस के मौके पर कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर हर मां को एक सलाह दी है।

kangana ranaut- India TV Hindi
कंगना रनौत

आज दुनिया भर में हिंदी दिवस मनाया जा रहा है।  हमारे देश में कई लोग ऐसे हैं जिन्हें हिंदी बोलने में शर्म आती है या जब इंग्लिश बोलते हैं तो उन्हें गर्व महसूस होता है। इस हिंदी दिवस पर कंगना रनौत फैन्स से कह रही हैं चलो इंग्लिश से पंगा लेते हैं। कंगना ने हिंदी दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने हर मां को एक सलाह भी दी है।

कंगना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- इस हिंदी दिवस लेते है इंग्लिश से पंगा! वीडियो में कंगना कहती हैं- इस हिंदी पर लेते हैं इंग्लिश से पंगा मगर प्यार से। हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है मगर राष्ट्र इसे बोलने से कतराता है। जुबां से ए बी सी डी जिस तरह से निकलती है क, ख, ग उतने आत्मविश्वास से क्यों नहीं निकलता। मां बाप भी  चौड़े होकर बताते हैं जब बच्चे फर्राटे दार इंग्लिश बोलते हैं।

कंगना ने आगे कहा- बॉलीवुड में मेरी इंग्लिश का हमेशा मजाक उड़ाया, मेरी आलोचना की। मगर उनके बीच रहकर भी मैंने इंग्लिश को सर्वोपरि रखा। जिसके कारण मुझे मेरे काम में एक नया मुकाम मिला और सफलता मिली। मैं हर मां से विनती करती हूं। जैसे वह देसी घी के लड्डू बच्चों को खिलाती हैं वैसे ही हिंदी भाषा की घुट्टी बच्चों को पिलाएं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत की फिल्म पंगा 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में कंगना के साथ जस्सी गिल और ऋचा चड्ढा अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन