मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने परिवार के साथ हिमांचल प्रदेश के मनाली में टाइम स्पेंड कर रही हैं। यहां वो अपनी बहन रंगोली और भतीजे पृथ्वी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हैं। कंगना की बहन रंगोली ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जहां क्वीन कंगना नेचर के साथ टाइम स्पेंड करती दिख रही हैं।
Related Stories
कंगना इस वीडियो में पौधे लगाती भी नजर आ रही हैं, साथ ही अपने फैन्स से गुजारिश कर रही हैं कि वो भी पौधे जरूर लगाए। जितने पौधे होंगे हमारा वातावरण उतना ही साफ और हरा-भरा होगा।
रंगोली जो कंगना की मैनेजर भी हैं उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है, जहां कंगना रनौत अपने परिवार के सदस्यों के साथ मैट पर नजर आ रही हैं। सभी खूबसूरत नजारों को पहाड़ों का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं।
काम की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही राजकुमार राव के साथ फिल्म मेंटल है क्या में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म जुलाई में रिलीज होगी।
Also Read:
Saaho Teaser: प्रभास, श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म एक्शन से है भरपूर, 15 अगस्त को होगी रिलीज़
ईशा देओल हॉस्पिटल से हुईं डिस्चार्ज, 10 जून को दूसरी बेटी को दिया था जन्म
शाहिद कपूर ने बताया इस वजह से पत्नी मीरा राजपूत हो जाती हैं परेशान