1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत कजिन की सगाई अटेंड करने के लिए गई हिमाचल, ट्रेडिशनल अवतार में आई नजर

कंगना रनौत कजिन की सगाई अटेंड करने के लिए गई हिमाचल, ट्रेडिशनल अवतार में आई नजर

 Published : Jan 18, 2020 09:30 am IST,  Updated : Jan 18, 2020 09:30 am IST

कंगना रनौत अपने कजिन की सगाई अटेंड करने के लिए हिमाचल प्रदेश गई हुई हैं। सगाई में कंगना ट्रेडिशनल अवतार में नजर आई।

kangana ranaut traditional avtaar- India TV Hindi
कंगना रनौत के भाई की हुई सगाई।

कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पंगा के प्रमोशन में बिजी है। बिजी शेड्यूल से समय निकालकर कंगना अपने कजिन की सगाई अटेंड करने के लिए हिमाचल प्रदेश गई हैं। सगाई में कंगना ट्रेडिशनल अवतार में बेहद सुंदर लग रही थी। कंगना और उनकी बहन रंगोली ने सोशल मीडिया पर कजिन करण की सगाई की फोटोज शेयर की हैं।

कंगना ने सोशल मीडिया पर कजिन अक्षत रनौत और उनकी मंगेतर ऋतु के साथ फोटो शेयर की है। कंगना ने सगाई में ब्लैक कलर के सूट के साथ  महरुन कलर का दुपट्टा लिया है। साथ में मैचिंग ज्वैलरी में कंगना बेहद खूबसूरत लग रही थी।

रंगोली ने कजिन करण की सगाई की फोटोज शेयर करते हुए लिखा- प्यारे दोस्तों हमारे भाई करण और उनकी नई दुल्हन अंजलि को आशीर्वाद दें, हमारे परिवार में नए सदस्य जो आज सगाई कर चुके हैं और उनके परिवारों ने उनके लिए फैसला लिया है। अरेंज मैरिज में बहुत मजे आते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत की फिल्म पंगा 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में कंगना के साथ जस्सी गिल और ऋचा चड्ढा अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन