1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. BMC के तोड़फोड़ के 6 महीने बाद ऑफिस पहुंचीं कंगना रनौत, इमोशनल होकर किया ये ट्वीट

BMC के तोड़फोड़ के 6 महीने बाद ऑफिस पहुंचीं कंगना रनौत, इमोशनल होकर किया ये ट्वीट

 Published : Mar 02, 2021 09:20 am IST,  Updated : Mar 02, 2021 09:46 am IST

कंगना रनौत एक इमरजेंसी मीटिंग के लिए अपने ऑफिस पहुंचीं, लेकिन वहां का हाल देखकर उनका दिल एक बार फिर टूट गया।

 kangana ranaut visits office after bmc demolition- India TV Hindi
BMC द्वारा तोड़-फोड़ के 6 महीने बाद ऑफिस पहुंचीं कंगना रनौत का ऐसा था रिएक्शन Image Source : TWITTER: @KANGANATEAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जो उनके और फैंस के लिए काफी भावुक है। कंगना करीब 6 महीने बाद अपने उस ऑफिस में गईं, जहां बीएमसी ने तोड़फोड़ की थी। वहां की हालत अभी भी खराब है। ऐसे में अपने दफ्तर को देख अभिनेत्री इमोशनल हो गईं।

कंगना ने ट्विटर पर अपनी फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी मीटिंग के लिए वो ऑफिस गई थीं। उन्होंने लिखा- 'मैं अपने घर पर मीटिंग कर रही हूं। आज अक्षत रनौत, जिन्होंने मणिकर्णिका फिल्म्स की स्थापना की थी, वह मेरे ऊपर दायर 700 मामलों को अकेले हैंडल कर रहे हैं। उनके जोर देने पर मैं इमरजेंसी मीटिंग के लिए दफ्तर गई थी। मैं इसके लिए तैयार नहीं थी और मेरा दिल फिर से टूट गया।'

जन्मदिन वाले महीने में अपने बीते दिनों को याद कर रही हैं कंगना, शेयर की पुरानी तस्वीर

बीएमसी ने पिछले साल की थी तोड़फोड़ 

बता दें कि पिछले साल बीएमसी ने अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए कंगना के शानदार ऑफिस में तोड़फोड़ की थी। इसके बाद अभिनेत्री ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जहां कोर्ट ने बीएमसी की कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। साथ ही बीएमसी को तोड़फोड़ के लिए मुआवजा देने के लिए भी कहा था। ये ऑफिस मुंबई के रिहायशी इलाके पाली हिल्स में बना है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना कई फिल्मों में नज़र आने वाली हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही 'धाकड़' और 'थलाइवी' की शूटिंग खत्म की है और अब वो 'तेजस' की तैयारियों में जुट गई हैं। उन्होंने ट्विटर के जरिए बताया कि इस फिल्म की शूटिंग उनके बर्थडे मंथ यानि इसी महीने से शुरू हो रही है। 

 

इसके अलावा कंगना 'मणिकर्णिका रिटर्न्स' में भी नज़र आएंगी। साथ ही एक फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका भी निभाएंगी। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन