1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल देव ने बताया अमिताभ बच्चन की वजह से वो स्कूल में मारा करते थे बंक

कपिल देव ने बताया अमिताभ बच्चन की वजह से वो स्कूल में मारा करते थे बंक

 Published : Apr 15, 2018 08:07 am IST,  Updated : Apr 15, 2018 08:07 am IST

पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव बन गए इंटरव्यूवर और लेने लगे अमिताभ बच्चन का इंटरव्यू। उन्होंने अमिताभ से उनकी फिल्मी जर्नी और अपकमिंग फिल्म 102 नॉट आउट पर भी बात की।

कपिल देव-अमिताभ बच्चन- India TV Hindi
कपिल देव-अमिताभ बच्चन

मुंबई: महान क्रिकेटर रह चुके कपिल देव और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में मुलाकात की। ये दोनों एक खास गाने Badumbaaa के लिए मिले थे जो आज दोपहर ढाई बजे स्टार नेटवर्क पर रिलीज होगा। इस दौरान पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव बन गए इंटरव्यूवर और लेने लगे अमिताभ बच्चन का इंटरव्यू। उन्होंने अमिताभ से उनकी फिल्मी जर्नी और अपकमिंग फिल्म 102 नॉट आउट पर भी बात की।

दोनों ने काफी सारी बातें की जिसमें स्कूल और कॉलेज के दिनों की बातें भी शामिल थीं। इस दौरान कपिल देव ने अपने बचपन की बात शेयर की। कपिल ने बताया कि वो अमिताभ की फिल्में देखने के लिए स्कूल से बंग मारते थे। इतना सुनना था कि अमिताभ ठहाके लगाकर हंस पड़े।

अमिताभ ने अपनी फिल्म 102 नॉटआउट पर बात करते हुए बताया कि यह एक 102 साल के बूढ़े इंसान की फिल्म है जो 75 साल के बूढ़े बेटे के साथ रहता है। इस फिल्म में ऋषि कपूर अमिताभ के बेटे के रोल में हैं। कपिल देव ने बताया कि उन्होंने फिल्म का ट्रेलर देखा है और इस फिल्म के लिए खासे उत्साहित भी हैं।

102 नॉट आउट 4 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन