1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस पंजाबी एक्ट्रेस ने कपिल शर्मा के बारे में बताई ये खास बात

इस पंजाबी एक्ट्रेस ने कपिल शर्मा के बारे में बताई ये खास बात

 Published : Nov 24, 2017 03:31 pm IST,  Updated : Nov 24, 2017 03:36 pm IST

कपिल शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फिरंगी' के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ इशिता दत्ता और पंजाबी फिल्मों की अदाकारा मोनिका गिल भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। इस फिल्म से मोनिका अपने हिन्दी फिल्मी करियर....

firangi Kapil sharma- India TV Hindi
firangi Kapil sharma

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता और स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फिरंगी' के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ इशिता दत्ता और पंजाबी फिल्मों की अदाकारा मोनिका गिल भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। इस फिल्म से मोनिका अपने हिन्दी फिल्मी करियर की शुरुआत कर रही हैं। उनका मानना है कि 'फिरंगी' के सह-कलाकार कपिल शर्मा एक 'पारिवारिक व्यक्ति' हैं क्योंकि वह अक्सर फिल्म में काम करने वाले सदस्यों के परिवारों के साथ बातचीत करते थे। अभिनेता व कॉमेडियन के साथ काम के बारे में पूछे जाने पर मोनिका ने कहा, "यह अद्भुत था। वह पूरी तरह से परिवारिक व्यक्ति हैं।“

उन्होंने आगे बताया, “ उनका परिवार, मेरे परिवार, राजीव जी (निर्देशक राजीव ढिंगरा) का परिवार और इशिता का परिवार अक्सर सेट पर होता था। कपिल सभी के साथ बैठकर बात करना पसंद करते थे।" बता दें कि मोनिका को 'अम्बरसरिया' और 'कप्तान' में अहम किरदार निभाते हुए देखा जा चुका है। अब 'फिरंगी'  में वह राजकुमारी की भूमिका में हैं।

फिल्म की चुनौतियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "ब्रिटिश और अमेरिकी शारीरिक हाव-भाव काफी अलग हैं, इसलिए इसे सीखना चुनौतीपूर्ण था। इसके अतिरिक्त, मुझे शाही शिष्टाचार सीखना पड़ा, लेकिन हमारे निर्देशक काफी मददगार रहे। उन्होंने वास्तव में यह सुनिश्चित करने के लिए बहुत प्रयास किए कि मेरी प्रस्तुति स्वाभाविक लगे।" उन्होंने बताया, "फिरंगी 1 दिसंबर को रिलीज होगी। मुझे उम्मीद है कि लोग फिल्म देखने आएंगे और इसका आनंद लेंगे।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन