शादियों के सीजन में अगला दुल्हा बनने की बारी कपिल शर्मा की है। कपिल अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी करने वाले हैं। कपिल और गिन्नी की शादी 12 दिसंबर को फगवाड़ा में है। शादी की तैयारिया शुरु हो चुकी है। साथ ही गिन्नी के घर शादी से पहले की रस्में शुरु हो गई हैं। रस्मों की शुरुआत गिन्नी के घर अखंड पाठ से हुई है। जिसके बाद बैंगल सेरेमनी हुई है। इन रस्मों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Related Stories
गिन्नी के घर बैंगल सेरेमनी हुई। जिसमें उनकी फ्रेंड्स ने उन्हें चूड़िया पहनाई। इस रस्म के बाद गिन्नी की फ्रैंड्स ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की हैं।
आपको बता दें कि कपिल और गिन्नी 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों गिन्नी के होमटाउन फगवाड़ा में शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी की रस्मों की शुरुआत 10 दिसंबर से होगी। सबसे पहले कपिल की बहन के घर माता की चौकी रखी गई है। जिसमें ऋचा शर्मा परफार्म कर सकती हैं।
इसके अगले दिन 11 दिसंबर को मेहंदी और संगती का फंक्शन होगा। शादी के बाद 14 दिसंबर को कपिल अमृतसर में शादी का रिसेप्शन देने वाले हैं। इसके साथ ही कपिल और गिन्नी के रिसेप्शन में दलेर मेहंदी और गुरदास मान परफार्म कर सकते हैं।
कुछ समय पहले कपिल शर्मा ने अपनी शादी का कार्ड की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। हाल ही में उन्होंने राष्ट्पति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी को अपनी शादी का कार्ड भेजा है।
Also Read:
तैमूर अली खान की डॉल के बाद प्रियंका-निक की डॉल ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
फिल्म 'जीरो' का नया गाना 'इश्कबाजी' हुआ रिलीज, शाहरुख खान और सलमान खान साथ में कदम थिरकाते आए नजर