1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल ने गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ मनाया था बर्थडे, वीडियो में कपिल के चेहरे से गायब है हंसी

कपिल ने गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ मनाया था बर्थडे, वीडियो में कपिल के चेहरे से गायब है हंसी

 Published : Apr 07, 2017 05:18 pm IST,  Updated : Apr 08, 2017 09:45 am IST

हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपना 36वां जन्मदिन मनाया है। कपिल की गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ ने राजस्थान के बीकानेर में कपिल की अपकमिंग फिल्म ‘फिरंगी’ की टीम के साथ कपिल का जन्मदिन मनाया।

kapil- India TV Hindi
kapil

मुंबई: तमाम विवादों के बीच हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपना 36वां जन्मदिन मनाया है। 2 अप्रैल को कपिल का जन्मदिन था। कपिल की गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ ने राजस्थान के बीकानेर में कपिल की अपकमिंग फिल्म ‘फिरंगी’ की टीम के साथ कपिल का जन्मदिन मनाया।

इस जन्मदिन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हर कोई कपिल के जन्मदिन का जश्न खुशी से मना रहा है, लेकिन खुद बर्थडे ब्वॉय कपिल शर्मा के चेहरे से हंसी गायब है। बता दें पिछले दिनों हुए सुनील ग्रोवर से विवाद की वजह से कपिल को पर्सनली भी नुकसान हुआ और प्रोफेशनली भी। यही वजह है कि कपिल अपने ही जन्मदिन में खुश नहीं लग रहे हैं। कपिल की लेडी लव कपिल को चीअरअप करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन कपिल के चेहरे पर जन्मदिन की खुशी का नामोनिशान नहीं है।

यहां देखिए जन्मदिन का वीडियो :

हाल ही में कपिल ने ट्विटर के जरिए अपने फैंस ने अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी को मिलवाया था। गिन्नी की फोटो शेयर करते हुए कपिल ने लिखा कि यह मेरी बेटर हाफ नहीं है ये मुझे पूरा करती है। इनका स्वागत कीजिए। मैं इनसे बहुत प्यार करता हूं।

कपिल और गिन्नी लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। कपिल ने बताया था कि गिन्नी एक सीधी-साधी लड़की है, जो चैरिटी में भरोसा करती है।

कपिल की मां जनक रानी कपिल के फैसले से बेहद खुश है। वह चाहती है कपिल और गिन्नी जल्द से जल्द शादी कर लें।

​इसे भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन