1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण पटेल के बाद एकता कपूर और अनीता ने भी दी कपिल शर्मा को हिदायत

करण पटेल के बाद एकता कपूर और अनीता ने भी दी कपिल शर्मा को हिदायत

 Published : Apr 06, 2017 03:11 pm IST,  Updated : Apr 06, 2017 03:11 pm IST

कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। दो लोगों की इस लड़ाई में अब और भी सितारे कूद पड़े हैं। हर कोई कपिल को हिदायत देता नजर आ रहा है।

kapil sharma- India TV Hindi
kapil sharma

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। दो लोगों की इस लड़ाई में अब और भी सितारे कूद पड़े हैं। हर कोई कपिल को हिदायत देता नजर आ रहा है। सीरियल ‘ये हैं मोहब्‍बतें’ में रमन भल्‍ला का किरदार निभाने वाले करण पटेल ने भी कपिल शर्मा को आड़े हाथों लिया है। करण ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कपिल से जुड़ा हुआ एक आर्टिकल साझा किया है, साथ ही लिखा है कि, कपिल शर्मा के साथ हुई घटना यह साबित करती है कि यदि आप थोड़े समय नहीं बल्कि पूरी जिंदगी के लिए लोगों से प्यार और सम्मान चाहते हैं तो अपना सिर अपने कंधों पर रखें और अपने पैर हमेशा जमीन पर रखें।

करण के इस पोस्ट पर टीवी की क्वीन एकता कपूर और टीवी अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने भी समर्थन किया है। दोनों ने कहा है कि करण की बात बिल्कुल सच है।

kapil
kapil

लेकिन करण की यह बात उनके प्रशंसकों को हजम नहीं हो रही है, वो उल्टा करण पर ही आरोप लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि नसीहत देता वो अच्छा लगता है जो कुछ अच्छा काम करे। करण खुद सेट पर लेट आते हैं और अक्सर एग्रेसिव हो जाते हैं ऐसे में उनका ये बयान शोभा नहीं दे रहा है।

लोगों ने एकता कपूर पर भी उंगली उठाई है।

खैर, करण पटेल और एकता कपूर के इस तरह बयान देने के बाद हो सकता है दूसरे सितारे भी खुलकर कपिल की आलोचना करें। 

इसे भी पढ़ें:

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन