1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kapil sharma-Ginni chatrath Mumbai Reception: रिसेप्शन में खूब मस्ती करते नजर आए दीपिका-रणवीर, देखें वीडियो

Kapil sharma-Ginni chatrath Mumbai Reception: रिसेप्शन में खूब मस्ती करते नजर आए दीपिका-रणवीर, देखें वीडियो

 Published : Dec 25, 2018 07:11 am IST,  Updated : Dec 25, 2018 07:18 am IST

Kapil sharma-Ginni chatrath Mumbai Reception:कपिल शर्मा के रिसेप्शन में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने काफी मस्ती की। दोनों ही गाना गाते और डांस करते नजर आए।

deepika padukone and Ranveer singh- India TV Hindi
deepika padukone and Ranveer singh Image Source : INSTAGRAM

Kapil sharma-Ginni chatrath Mumbai Reception: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma)और गिन्नी चतरथ(Ginni Chatrath) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपिल और गिन्नी की शादी 12-13 दिसंबर को जालंधर में हुई थी। शादी के बाद दोनों ने मुंबई में भी अपने दोस्तों के लिए एक पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में कई बॉलीवुड हस्तियां शिरकत करती नजर आई। मगर कोई कपिल और गिन्नी के रिसेप्शन में सबसे ज्यादा मस्ती करते नजर आए तो वो दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) और रणवीर सिंह(Ranveer singh) हैं। दोनों ने रिसेप्शन में काफी एंजॉय किया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

कपिल और गिन्नी के रिसेप्शन में रणवीर सिंह सिंगर मीका के साथ गाना गाते नजर आए तो वहीं दीपिका उवके गानों पर डांस कर रही थीं। पार्टी का माहौल रणवीर सिंह की एनर्जी से ही बन जाता है और इस बार भी ये ही हुआ।

एक नहीं पार्टी में रणवीर ने कई गाने गाए। जिसमें उनका साथ कपिल और मीका दोनों ने ही दिया। 

आपको बता दें कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ के रिसेप्शन में रेखा, अनिल कपूर, साइना नहवाल, कैलाश खेर, धर्मेंद्र, जीतेंद्र, अरबाज खान और सलीम खान जैसी कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

कपिल और गिन्नी ने शादी दो रीति-रिवाजों से की थी। 12 दिसंबर को शादी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी और 13 दिसंबर को सिख रीति-रिवाजों से की गई थी। जिसके बाद कपिल ने 14 दिसंबर को अमृतसर में एक रिसेप्शन भी दिया था। कपिल की शादी में उनके कई दोस्त शामिल हुए थे।

कपिल शर्मा का शो जल्द ही सोनी टीवी पर शुरु होने वाला है। शो का टीजर रिलीज हो चुका है। द कपिल शर्मा शो के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह, सारा अली खान और रोहित शेट्टी नजर आने वाले हैं। रणवीर अपनी फिल्म सिंबा का प्रमोशन करने के लिए आए हैं। टीजर से ही लग रहा है शो में काफी मस्ती होने वाली है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Zero Box Office Collection: शाहरुख खान की फिल्म ने तीसरे दिन कमाए 20 करोड़

आमिर खान ने कहा- फिल्में साइन करते वक्त सबसे पहले कहानी देखता हूं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन