1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब कपिल शर्मा करेंगे अजय देवगन की 'ऑनस्क्रीन बेटी' के साथ रोमांस..

अब कपिल शर्मा करेंगे अजय देवगन की 'ऑनस्क्रीन बेटी' के साथ रोमांस..

 Published : Nov 08, 2016 05:14 pm IST,  Updated : Nov 08, 2016 05:14 pm IST

अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे में नजर आने वाले है। कॉमेडियन ने अपनी पहली फिल्म 'किस-किस को प्यार करुं' से फिल्मी सफर शुरु किया। इस बार कपिल शर्मा अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

ISITA AND KAPIL- India TV Hindi
ISITA AND KAPIL

नई दिल्ली: अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे में नजर आने वाले है। कॉमेडियन ने अपनी पहली फिल्म 'किस-किस को प्यार करुं' से फिल्मी सफर शुरु किया। इस बार कपिल शर्मा अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम 'फिरंग' है। जो कि एक पीरियड कॉमेडी ड्रामा होगी।

अजय देवगन 'दृश्यम' फेम इशिता दत्ता के साथ कपिल रोमांस करते नजर आएगे। इस फिल्म के निर्देशक राजीव ढींगरा है। जो कि कपिल शर्मा के बहुत अच्छे दोस्त भी है। राजीव इससे पहले लव पंजाब को डायरेक्ट कर चुके हैं।

इस फिल्‍म की शूटिंग 25 नवंबर के बाद शुरू होने की संभावना है। जिसकी शूट की लोकेशन पंजाब और राजस्‍थान में हो सकती है।

कौन है इशिता दत्ता

इशिता दत्‍ता तनुश्री दत्‍ता की बहन हैं। इशिता को 'दृश्यम' (2012) में अजय देवगन की बेटी अनु सलगांवकर के रोल में देख चुके हैं। इशिता और तनु बहन होने के साथ-साथ अच्छी दोस्त भी है।

इशिता झारखंड के जमशेदपुर की रहनेवाली है। वह कई साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही इशिता ने एक टीवी चैनल के सीरियल 'रिश्तों का सौदागर- बाजीगर' में लीड करते देखा जा चुका है। जिसमें इशिता ने अरुंधति त्रिवेदी का किरदार निभाया हैं।

इशिता को ये है शौक
इशिता को घूमना और कुकिंग का शौक है। वह बेकिंग डीश बहुत अच्छी बनाती है। इसके साथ ही वह घूमने के लिए अक्सर अपने परिवार के साथ निकल जाती है।

यहां से की इशिता ने एक्टिंग की ट्रेनिंग
इशिता बारहवी की पढ़ाई के हाद अपनी बहन के पास मुंबई चली आई। जहां से उन्होंने  बांबे सोपाया कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में ग्रैजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग करने की सोची और फिर अनुपम खेर के एक्टिंग इंस्टीट्यूट में एडमिशन ले लिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन