1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘कपूर एण्ड संस’ देखने जा रहे हैं तो पहले पढ़े ये रिव्यू

‘कपूर एण्ड संस’ देखने जा रहे हैं तो पहले पढ़े ये रिव्यू

 Published : Mar 18, 2016 01:36 pm IST,  Updated : Mar 18, 2016 01:41 pm IST

शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'कपूर एण्ड संस' आज सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को देखने के बाद दर्शकों को फिल्म के रिलीज होने बेसब्री से इंतजार था।

alia- India TV Hindi
alia

नई दिल्ली: शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'कपूर एण्ड संस' आज सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को देखने के बाद दर्शकों को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार था और आखिरकार आज उनका यह इंतजार खत्म हो ही गया। इसे 2016 का सबसे हैप्पी फिल्म माना जा रहा है। फिल्म में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान, ऋषि कपूर, रत्ना पाठक शाह और रजत कपूर मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। आइए जानते है क्या है फिल्म की कहानी।

इसे भी पढ़े:- सिद्धार्थ ने बताया उनके और आलिया के बीच है गजब संयोग, जानिए क्या

कहानी:-

फिल्म की कहानी दो भाईयों राहुल (फवाद) और अर्जुन (सिद्धार्थ) के इर्द गिर्द घूमती रहती है। ये दोनों एक ऐसे परिवार के सदस्य हैं जहां सिर्फ लड़ाई-झगड़ा ही होता रहता है। परिवार में इनके 90 वर्षीय दादा अमरजीत कपूर (ऋषि कपूर) हैं जो अपने पोतों को देखना चाहते हैं उनके लिए इन दोनों को जबरदस्ती वापस अपने उसी घर में आना पड़ता है जहां इन्होंने अपना बचपन बिताया होता है। इसी दौरान इन दोनों की जिंदगी में टिया सिंह (आलिया भट्ट) आती है। कहानी में ट्विस्ट तो तब आता है जब दोनों भाईयो को एस ही लड़की से प्यार हो जाता है। इसके बाद फिल्म में यह देखना काफी दिलचस्प होता है कि इन्हें एक दूसरे के प्यार के बारे में कैसे पता चलता है, और जब पता चलेगा तो ये दोनों एक दूसरे के लिए कैसी प्रतिक्रिया जताते हैं? इसके अलावा इनके दादा की ऐसी कौन सी आखिरी इच्छा है जिसके कारण इन दोनों को उनके पास आना पड़ा? ऐसे ही कई सवालों के जवाब जानने के लिए आपको फिल्म देखने जाना चाहिए।

निर्देशन:-

शकुन बत्रा ने निर्देशन पर काफी अच्छा काम किया है। फिल्म की कहानी दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखने में कामयाब होती है। एक परिवार में मतभेद होने के बावजूद भी सभी सदस्य एक ही छत के नीचे किस तरह से रहते हैं इसकों उन्होंने बेहद खूबसूरती से फिल्म दिखाया है। इसमें आपको कॉमेडी, इमोशंस और रोमांस देखने को मिलेगा।

अभिनय:

फिल्म में सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों के साथ इंसाफ किया है। फवाद खान फिल्म में काफी हॉट नजर आ रहे हैं वहीं आलिया क्यूट दिख रही हैं। सिद्धार्थ, फवाद और आलिया अपने किरदारो को बखूबी पर्दे पर निभाते हुए नजर आए वहीं दूसरी तरफ रत्ना पाठक शाह, ऋषि कपूर और रजत कपूर ने भी अपने किरदारों से फिल्म में जान डाल दी है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि अभिनय को लेकर फिल्म में किसी भी तरह की कमी नहीं है।

म्यूजिक:-

फिल्म का म्यूजिक पहले से ही दर्शकों के बीच हिट हो चुका है। बादशाह के गाने 'कर गई चुल' को तो खासकर पसंद किया जा रहा है, इसके अलाव 'बोलना', 'लेट्स नाचो', 'बुद्धू सा मन', 'ओ साथी मेरे' को भी दर्शकों ने काफी सराहा है।

समीक्षा:-

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'कपूर एण्ड संस' एक फैमिली ड्रामा है और अगर आप ऐसी ही किसी फिल्म का इंतजार कर रहे थे जिसमें आपको इमोशंस, रोमांस और प्यार एक साथ देखने को मिले तो यह फिल्म आपको निराश बिल्कुल नहीं करेगी। शकुन की पिछली फिल्म 'एक मैं और एक तू' को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था। लेकिन उनकी इस फिल्म से काफी उम्मीदें जताई जा रही थीं और कुछ हद तक कह सकते हैं कि यह दर्शकों की उम्मीदों पर खरी भी उतर रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन