1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इनसे कभी झूठ नहीं बोल पाते करण जौहर

इनसे कभी झूठ नहीं बोल पाते करण जौहर

 Published : Nov 22, 2017 09:26 am IST,  Updated : Nov 22, 2017 09:26 am IST

'सावन' के ऑडियो शो 'टेक-2' में शामिल हुए करण ने अपने करियर के बारे में कई बातें साझा की। उन्होंने अपने जीवन में आए उतार-चढ़ाव के बारे में भी कई चीजें साझा की।

karan johar- India TV Hindi
karan johar Image Source : PTI

मुंबई: फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि इस फिल्म जगत में केवल एक इंसान हैं, जिनसे वह झूठ नहीं बोलते हैं और वह हैं आदित्य चोपड़ा। करण ने कहा कि आदित्य उनका झूठ आसानी से पकड़ लेते हैं। 'सावन' के ऑडियो शो 'टेक-2' में शामिल हुए करण ने अपने करियर के बारे में कई बातें साझा की। उन्होंने अपने जीवन में आए उतार-चढ़ाव के बारे में भी कई चीजें साझा की।

करण ने कहा, "विचारों के आदान-प्रदान को लेकर आदित्य और मेरे बीच काफी गहरा संबंध है। हमें जब कोई फिल्म पसंद आती है, तो इसके बारे में हम मेसेज और फोन पर बात करते हैं और अगर नहीं आती है, तो चुप ही रहते हैं।"

निर्देशक करण ने कहा कि अगर आदित्य को उनकी कोई फिल्म पसंद आती है और वह फोन करते हैं, तो करण काफी उत्साहित हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह दोनों एक-दूसरे से झूठ नहीं बोल सकते हैं। करण ने कहा, "आदित्य कभी मुझसे झूठ नहीं बोलते हैं और अगर मैं बोलता हूं, तो वह मेरा झूठ पकड़ लेते हैं। वह एकमात्र ऐसे इंसान हैं, जिनसे मैं झूठ नहीं बोल सकता।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन