1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कभी खुशी कभी गम' की रिलीज को 19 साल पूरे, करण जौहर ने याद किया

'कभी खुशी कभी गम' की रिलीज को 19 साल पूरे, करण जौहर ने याद किया

 Published : Dec 14, 2020 09:32 pm IST,  Updated : Dec 14, 2020 09:32 pm IST

फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में मेगास्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, जया बच्चन, करीना कपूर, ऋतिक रोशन और काजोल जैसे हिट स्टारकास्ट ने इस फिल्म में एक साथ काम किया था। वहीं रानी मुखर्जी भी विशेष भूमिका में नजर आई थीं।

kabhi khushi kabhie gham- India TV Hindi
कभी खुशी कभी गम Image Source : FILE IMAGE

मुंबई: मल्टीस्टारर फैमिली ड्रामा फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' को रिलीज हुए सोमवार को 19 साल पूरे हो गए। इस अवसर पर फिल्म निर्माता करण जौहर ने कहा कि यह फिल्म हमेशा उनकी फिल्मोग्राफी में एक आशीर्वाद की तरह होगी। करण ने फिल्म को याद करते हुए इस्टाग्राम पर फिल्म का एक सीन पोस्ट किया। उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "के3जी के 19 साल। आप सबका प्यार जो लगातार मिल रहा है, मैं उसके लिए तहे दिल से आभारी हूं। ये फिल्म मेरी फिल्मोग्राफी में हमेशा ही स्पेशल रहेगी। पिछले 19 सालों से सभी यादों, मीम्स और सभी पलों के लिए धन्यवाद।"

फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में मेगास्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, जया बच्चन, करीना कपूर, ऋतिक रोशन और काजोल जैसे हिट स्टारकास्ट ने इस फिल्म में एक साथ काम किया था। वहीं रानी मुखर्जी भी विशेष भूमिका में नजर आई थीं।\

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन