1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर ने क्यों कहा कि वो हैं इस स्टार किड् के गॉड पैरेंट

करण जौहर ने क्यों कहा कि वो हैं इस स्टार किड् के गॉड पैरेंट

 Published : Apr 26, 2016 06:00 pm IST,  Updated : Apr 26, 2016 06:00 pm IST

बॉलीवुड निर्माता निर्देशक करण जौहर अपनी फिल्मों में कई नए चेहरों को मौका देत हैं साथ ही उन्होंने कई स्टार किड्स को भी लॉन्च किया है।

karan- India TV Hindi
karan

मुंबई: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पिछले काफी वक्त से अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। कुछ वक्त से ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि आर्यन जल्द ही बॉलीवुड में भी कदम रखने वाले हैं। इसमें यह भी कहा जा रहा था कि आर्यन, करण जौहर की ही फिल्म से सिनेमाजगत में कदम रखेंगे। लेकिन इससे किंग खान चाहते हैं कि उनके बच्चे अपनी पढ़ाई पूरी करें। अब फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के वह गॉड पैरेंट हैं और उनका भला चाहते हैं।

इसे भी पढ़े:- बॉलीवुड में कदम रखने पर पापा शाहरुख ने रख दी बच्चों ने सामने ये शर्त

करण ने कहा कि, वह आर्यन को फिल्मों में लाने से पहले उसकी पढ़ाई पूरी होने का इंतजार करेंगे। करण ने कई मौकों पर कहा है कि आर्यन को लॉन्च करने का अधिकार सिर्फ उनका है। हाल ही में शाहरुख ने भी कहा था कि उनके 19 वर्षीय बेटे आर्यन स्नातक स्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही बॉलीवुड में कदम रखेंगे।

करण से जब आर्यन को लॉन्च करने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "आर्यन को अभी पढ़ाई पूरी करनी है और उसके बाद ही वह निर्णय लेंगे कि उन्हें फिल्मों में अपना करियर बनाना है कि नहीं। मैं आर्यन का गॉड पैरेंट हूं और उसका भला चाहता हूं।"

शाहरुख के छोटे बेटे अब्राम को लॉन्च करने के सवाल पर जौहर ने कहा, "अब्राम..? वह इस साल मई में तीन साल का होगा। मैं पहले आर्यन को लॉन्च करूंगा उसके बाद हम अब्राम की बात करेंगे।"

फिल्म 'बार बार देखो' की शूटिंग पूरी होने की खुशी में रखी गई पार्टी के दौरान करण ने पत्रकारों से बात की। वह इस फिल्म के सह-निर्माता हैं। 'बार बार देखो' एक प्रेम कहानी है। इसमें कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन