1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गर्लफ्रेंड अनुषा की आलोचना करने वालों को लेकर करण कुंद्रा ने कही ये बात

गर्लफ्रेंड अनुषा की आलोचना करने वालों को लेकर करण कुंद्रा ने कही ये बात

 Published : May 08, 2018 06:39 am IST,  Updated : May 08, 2018 06:39 am IST

हाल ही में जाने माने अभिनेता करण कुंद्रा ने कहा है कि सोशल मीडिया पर ट्रोल होने से उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड और मशहूर वीजे अनुषा डांडेकर इससे प्रभावित होती हैं। करण और अनुषा पिछले 3 साल से रिश्ते में हैं।

Karan Kundra- India TV Hindi
Karan Kundra

बोगमालो (गोवा): फिल्मी सितारे पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। अक्सर यह अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। हालांकि कई बार इन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन हाल ही में जाने माने अभिनेता करण कुंद्रा ने कहा है कि सोशल मीडिया पर ट्रोल होने से उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड और मशहूर वीजे अनुषा डांडेकर इससे प्रभावित होती हैं। करण और अनुषा पिछले 3 साल से रिश्ते में हैं। अनुषा सोशल मीडिया पर डराने धमकाने का शिकार हो चुकी हैं और साथ ही उन्हें अपने विचारों के लिए ऑनलाइन प्रताड़ना का सामना भी करना पड़ा है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या सोशल मीडिया मंचों पर नफरत करने वाले उन्हें प्रभावित करते हैं, इस पर करण ने कहा, "मुझे वास्तव में इन नफरती लोगों की कोई परवाह नहीं है। वे बेहद निम्न स्तर के होते हैं, एक कोने में बैठकर और लिखकर अपनी छोटी जिंदगियां बिता रहे हैं। मैं इन ट्रोल करने वालों को कुत्ता मानता हूं जो भौंकते रहते हैं। वे बहुत ही फ्रस्टेटेड लोग हैं और मैं उन पर दया करता हूं।"

एमटीवी पर लव स्कूल के तीसरे संस्करण की शूटिंग में व्यस्त करण ने कहा, "मैं उन पर प्रतिक्रिया नहीं देता।" लेकिन, उन्होंने कहा कि यह अनुषा को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा, "अनुषा इससे बहुत प्रभावित होती हैं। लोग मुझे फॉलो करते हैं और अगर कोई मेरी प्रेमिका के बारे में कुछ कहता है तो मुझे स्टैंड लेना होगा क्योंकि मैं नहीं चाहता कि लोग यह सोचें कि 'कोई स्टैंड नहीं लेना ठीक है।' जब भी यह चीजें हाथ से बाहर जाएंगी तो मैं दखल दूंगा और उदाहरण पेश करूंगा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन