1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर इस साल नहीं जा पाईं सैफ संग स्विटजरलैंड, शेयर की पुरानी तस्वीरें

करीना कपूर इस साल नहीं जा पाईं सैफ संग स्विटजरलैंड, शेयर की पुरानी तस्वीरें

 Published : Dec 26, 2020 10:34 pm IST,  Updated : Dec 26, 2020 10:34 pm IST

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें तैमूर ने एक जैकेट पहन रखी है, जिसके पीछे 'गस्टाड' लिखा हुआ है। दूसरी तस्वीर में करीना के साथ सैफ एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

kareena- India TV Hindi
करीना कपूर इस साल नहीं जा पाईं सैफ संग स्विटजरलैंड, Image Source : INSTAGRAM/@KAREENAKAPOORKHAN

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर हर साल सैफ के साथ छुट्टियां मनाने के लिए स्विट्जरलैंड के मशहूर डेस्टिनेशन गस्टाड जाती हैं। अभिनेत्री इस साल कोरोनावायरस के कारण यहां घूमने नहीं जाएंगी, जिसके चलते इसे मिस कर रही हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें तैमूर ने एक जैकेट पहन रखी है, जिसके पीछे 'गस्टाड' लिखा हुआ है। दूसरी तस्वीर में करीना के साथ सैफ एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

शेयर तस्वीर को अभिनेत्री ने कैप्शन देते हुए लिखा, "इस बार हम तुम्हें मिस करेंगे मेरे प्यारे गस्टाड।"

करीना ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से 2012 में शादी की थी। उन्होंने 2016 में अपने बेटे तैमूर को जन्म दिया था। वह फिलहाल गर्भवती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की तस्वीर शेयर करती रहती हैं।

करीना और सैफ ने 12 अगस्त को घोषणा की थी कि वे अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं।

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन