1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तैमूर को लेकर करीना कपूर ने दे डाला अक्षय कुमार को ऐसा चैलेंज, देखें वीडियो

तैमूर को लेकर करीना कपूर ने दे डाला अक्षय कुमार को ऐसा चैलेंज, देखें वीडियो

 Published : Apr 12, 2018 11:43 pm IST,  Updated : Apr 12, 2018 11:45 pm IST

अक्षय कुमार हर साल अपने फैंस के लिए 4 से 5 फिल्में लेकर आते हैं। लंबे समय से इंडस्ट्री में राज कर रहे अक्षय ने करोडों लोगों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। लेकिन वहीं दूसरी ओर इन दिनों स्टारकिड्स को लेकर भी दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। हाल ही में करीना कपूर ने तैमूर को लेकर अक्षय को एक चैलेंज दे डाला है।

Kareena Kapoor- India TV Hindi
Kareena Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार हर साल अपने फैंस के लिए 4 से 5 फिल्में लेकर आते हैं। लंबे समय से इंडस्ट्री में राज कर रहे अक्षय ने करोडों लोगों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। लेकिन वहीं दूसरी ओर इन दिनों स्टारकिड्स को लेकर भी दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। खासतौर पर इस लिस्ट में सबसे आगे करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर का नाम है। हाल ही में करीना ने कहा है कि उनका लाडला अक्षय पर काफी भारी पड़ेगा। करीना ने अक्षय को चैलेंज दिया है कि अगर तैमूर और अक्षय की फिल्में एक साथ पर्दे पर रिलीज हुईं, तो तैमूर की फिल्म की कमाई उनसे कई ज्यादा होगी।

गौरतलब है कि हाल ही में करीना 'लोकमत महाराष्ट्र अवॉर्ड्स 2018' में शामिल होने पहुंची थी। अक्षय भी यहां मौजूद थे। इसी दौरान करीना से पूछा गया कि तैमूर की लोकप्रियता हर दिन बढ़ती जा रही है। इस पर आपको गर्व महसूस होता या आप चिंतित होती है। करीना ने यहां मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, "अक्षय मैं आपको बता दूं कि तैमूर की फैन फॉलोइंग आपको पीछे छोड़ देगी। वह आप पर भारी पड़ने वाला है।"

उन्होंने कहा, "अगर तैमूर की कोई फिल्म अक्षय की फिल्म के साथ रिलीज हुई तो मेरे बेटे की फिल्म ज्यादा कलेक्शन करेगी।" वैसे इस बात में तो कोई शक नहीं है कि नन्हें तैमूर के फैंस की लिस्ट अभी से काफी लंबी हो गई है। अगर उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन