1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपूर परिवार ने मनाया करवा चौथ, करीना कपूर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, आदर-तारा ने खींचा सभी का ध्यान

कपूर परिवार ने मनाया करवा चौथ, करीना कपूर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, आदर-तारा ने खींचा सभी का ध्यान

 Published : Nov 05, 2020 07:07 am IST,  Updated : Nov 05, 2020 12:56 pm IST

रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर करवा चौथ के बाद फैमिली डिनर की फोटो शेयर की है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

Kapoor Family Karva Chauth 2020- India TV Hindi
कपूर परिवार ने मनाया करवा चौथ Image Source : INSTAGRAM:@RIDDHIMAKAPOORSAHNIOFFICIAL

4 नवंबर को पूरे देश में धूमधाम से करवा चौथ मनाया गया। बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी इसका क्रेज देखने को मिला। कपूर परिवार ने भी एक साथ मिलकर सेलिब्रेट किया। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें करीना कपूर खान, नीतू सहित तमाम लोग नज़र आ रहे हैं, लेकिन सभी का ध्यान आदर जैन और तारा सुतारिया ने खींचा है। 

इस तस्वीर में करीना कपूर खान अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। उन्होंने सिंपल ड्रेस पहनी हुई है। उनके बगल में नीतू भी खड़ी हुई हैं। कोने में आदर जैन और तारा सुतारिया भी पोज दे रहे हैं। दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे हैं। 

अनिल कपूर के घर पर सितारों ने किया करवाचौथ सेलिब्रेट, देखिए शिल्पा शेट्टी से नताशा दलाल तक की तस्वीरें

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से आदर और तारा की शादी की चर्चा हो रही है। वो कपूर खानदान के हर फैमिली फंक्शन में नज़र आती हैं। वो अन्य फैमिली मेंबर्स की तरह सबसे घुली-मिली दिखाई पड़ती हैं। 

kareena kapoor khan
Image Source : INSTAGRAM करीना कपूर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

आदर जैन, ऋषि कपूर और रणधीर कपूर की बहन रीमा जैन के बेटे हैं। उनके भाई अरमान की शादी में भी तारा नज़र आई थीं। हालांकि, कुछ दिनों पहले ही आदर की तरफ से उनके प्रवक्ता ने कहा, "ये कहानियां झूठी और बेबुनियाद है। वह फिलहाल एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ अपनी अगली फिल्म हैलो चार्ली के काम में व्यस्त हैं।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो तारा 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' और 'मरजावां' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन