
kareena
उन्होंने अमिताभ बच्चन और फरदीन खान के साथ गोविंद निहलानी की फिल्म 'देव' में भी काम किया। इस फिल्म में उन्हें गाने का भी मौका मिला। फिल्म 'देव' में अपने काम के लिए करीना ने फिल्मफेयर समीक्षक पुरस्कार जीता और साथ ही साथ अन्य बहुत से समारोहों में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नामांकित किया गया। फिल्म 'फिदा' में करीना कपूर पहली बार किसी नकारात्मक भूमिका में नजर आईं। इसमें उनके सह कलाकार शाहिद कपूर और फरदीन खान थे। 'चमेली' में करीना ने देह व्यापार करने वाली एक लड़की की भूमिका निभाई। इसमें उनके अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर स्पेशल परफॉर्मेस अवार्ड भी मिला।