1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करिश्मा कपूर साल के अंतिम दिनों का आनंद ले रही हैं

करिश्मा कपूर साल के अंतिम दिनों का आनंद ले रही हैं

 Published : Dec 30, 2020 06:09 pm IST,  Updated : Dec 30, 2020 06:12 pm IST

करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह एक समुंद्री नाव पर खड़े होकर पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

karishma kapoor - India TV Hindi
करिश्मा कपूर साल के अंतिम दिनों का आनंद ले रही हैं Image Source : INSTA- KARISHMA KAPOOR

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर साल के आखिरी दो दिनों का आनंद ले रही हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक नई पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी। करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह एक समुंद्री नाव पर खड़े होकर पोज देते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर में वह सफेद रंग की लांग टॉप और नीले रंग की डेनिम जींस में नजर आ रही हैं। उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "साल के आखिरी दो दिन।"

करिश्मा ने याद किए पुराने दिन

करिश्मा ने हाल ही में उस समय को याद किया, जब उन्होंने 1995 की हिट सॉन्ग 'हुस्न है सुहाना' में अभिनेता गोविंदा के साथ डांस किया था। गोविंदा-करिश्मा स्टारर कुली नंबर 1 को निर्देशक डेविड धवन ने इसी नाम की एक नई फिल्म के रूप में रीमेक किया, जिसमें वरुण धवन और सारा अली खान हैं। इस तस्वीर में करिश्मा शॉर्ट्स के साथ ऑफ शोल्डर शॉर्ट टॉप पहनी हुई हैं। इसके साथ ही करिश्मा ने काले रंग का नेट का स्टॉकिंग पैर में पहना हुआ है साथ ही ड्रेस से मैच करती हुए टोपी भी लगी हुई है। वहीं गोविंदा सफेद पैंट और सफेद शर्ट के साथ हॉफ जैकेट पहने हुए हैं। इस तस्वीर को करिश्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

करिश्मा कपूर का पोस्ट

करिश्मा कपूर ने शेयर की 25 साल पुरानी तस्वीर, 'हुस्न है सुहाना' गाने को लेकर गोविंदा के लिए लिखी ये बात

तस्वीर शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा- 'हुस्न है सुहाना, मेरा पहला डांस नंबर था चीची के साथ। बेहतरीन डांस की शुरुआत गोविंदा और डेविड जी के साथ हुई थी। बहुत सी यादे जुड़ी हुई हैं। मेरा ड्रेस भी लाजवाब था। उस वक्त मैं 19 साल की थी।' 

करिश्मा ने आगे लिखा- 'कुली नंबर 1 नई टीम को मेरी तरफ से ऑल द बेस्ट।' करिश्मा कपूर ने डांस की तस्वीर के अलावा एक और तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर बैक स्टेज की है जिसमें गोविंदा, करिश्मा और डेविड धवन के अलावा कुछ और लोग तस्वीर में नजर आ रहे हैं। करिश्मा का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने कमेंट किया- 'क्वीन।' वहीं वरुण धवन ने फायर वाला इमोजी बनाते हुए लिखा- 'आईकोनिक। लव यू लोलो।' 

बहन करीना, करिश्मा ने एक प्रोजेक्ट के लिए साथ शूट किया, सामने आईं तस्वीरें

आपको बता दें, करिश्मा कपूर और गोविंदा की सुपरहिट फिल्म 'कुली नंबर 1' साल 1995 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के गाने के अलावा इन दोनों की जोड़ी को भी लोगों ने खूब पसंद किया। खास बात है कि इस रीमेक को भी डेविड धवन ने ही डायरेक्ट किया है। जिसमें उनका बेटा और बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन लीड रोल में हैं जबकि सारा अली खान अपोजिट में हैं।

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन