1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका, सारा और श्रद्धा से पूछताछ के बाद NCB का पहला रिएक्शन, करण जौहर के वीडियो को लेकर कही ये बात

दीपिका, सारा और श्रद्धा से पूछताछ के बाद NCB का पहला रिएक्शन, करण जौहर के वीडियो को लेकर कही ये बात

 Published : Sep 26, 2020 08:03 pm IST,  Updated : Sep 26, 2020 08:33 pm IST

दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने घंटों तक पूछताछ की।

bollywood drug case- India TV Hindi
सारा, दीपिका और श्रद्धा से एनसीबी ने की पूछताछ Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने घंटों तक पूछताछ की। इसके बाद अधिकारी ने कहा कि अभी किसी और को समन नहीं भेजा गया है। उन्होंने करण जौहर के पार्टी वाले वीडियो को लेकर भी खास बात कही।

एनसीबी के अधिकारी ने कहा है कि अभी किसी और को समन नहीं भेजा गया है। कई दिनों से जांच चल रही है। कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। अब हम बैठकर इस पूरे केस को रिव्यू करेंगे। 

बॉलीवुड ड्रग्स मामला: NCB ने पांच घंटे तक दीपिका पादुकोण और करिश्मा से की पूछताछ

करण जौहर के पार्टी के वीडियो को लेकर अधिकारी ने कहा कि इस केस से कोई लेना देना नहीं है। सारा अली खान से दोनों केस में पूछताछ हुई है। श्रद्धा से भी दोनों केस में पूछताछ हुई है। हालांकि, दीपिका, सारा और श्रद्धा को जरूरत पड़ने पर फिर से एनसीबी के सामने पेश होना पड़ सकता है। 

बता दें कि साल 2019 में करण जौहर के घर पर सितारों से सजी एक पार्टी पर खूब चर्चा हुई थी। वीडियो में करण के घर में दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, विक्की कौशल, वरुण धवन, रणबीर कपूर, मलाइका अरोड़ा जैसे कई सेलेब्रिटीज नजर आए थे। करण ने हाल ही में इस वीडियो को लेकर एक बार फिर सफाई दी है और कहा है कि उन पर लगाए जा रहे सभी आरोप झूठे हैं। वो न ड्रग्स लेते हैं और न ही इसे बढ़ावा देते हैं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन