1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करिश्मा कपूर ने शेयर की 27 साल पुरानी फोटो, अपनी आईब्रो को लेकर कह दी ये बात

करिश्मा कपूर ने शेयर की 27 साल पुरानी फोटो, अपनी आईब्रो को लेकर कह दी ये बात

 Published : Dec 14, 2019 06:56 am IST,  Updated : Dec 14, 2019 06:57 am IST

करिश्मा ने 'राजा बाबू', 'कुली नंबर 1', 'साजन चले ससुराल', 'राजा हिंदुस्तानी' और 'दिल तो पागल है' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

Karisma Kapoor- India TV Hindi
करिश्मा कपूर ने शेयर की 27 साल पुरानी फोटो Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 90 के दशक में नंबर वन अभिनेत्रियों में से एक रह चुकी हैं। एक्टिंग के साथ-साथ उनकी खूबसूरती के भी फैंस कायल थे। यही वजह है कि 45 की उम्र में आकर करिश्मा गुज़रे ज़माने को याद करती हैं और अक्सर अपनी कई पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। हाल ही में करिश्मा अपनी उस वक्त की फोटो शेयर की है, जब वो 18 साल की थीं। 

करिश्मा कपूर ने ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आईब्रो गेम स्ट्रॉन्ग... जब मैं 18 साल की थी।' इस तस्वीर में करिश्मा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

Birth Anniversary: राज कपूर और बेटे राजीव के बीच इस वजह से आई थी दरार

इस तस्वीर पर मलाइका अरोड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'मेरे टाइप वाली आईब्रो।'

बता दें कि करिश्मा कई सालों से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वो जल्द ही बालाजी बैनर तले बन रही वेब सीरीज 'मेंटलहुड' में नज़र आएंगी। 

करिश्मा ने 'राजा बाबू', 'कुली नंबर 1', 'साजन चले ससुराल', 'राजा हिंदुस्तानी' और 'दिल तो पागल है' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। 

यहां देखें करिश्मा कपूर की कुछ और पुरानी फोटोज, जो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन