1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'तानाजी' के निर्देशक संग 3डी एक्शन फिल्म के लिए उत्साहित हैं कार्तिक आर्यन

'तानाजी' के निर्देशक संग 3डी एक्शन फिल्म के लिए उत्साहित हैं कार्तिक आर्यन

 Published : Feb 09, 2020 12:33 pm IST,  Updated : Feb 09, 2020 12:33 pm IST

कार्तिक आर्यन पहली बार एक्शन फिल्म में काम करते दिखेंगे।

कार्तिक आर्यन- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन

मुंबई: अभिनेता कार्तिक आर्यन ने विभिन्न बॉलीवुड फिल्मों में अपना रोमांटिक साइड और हास्य कौशल को दिखाया है। अब, दर्शकों को 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' के निर्देशक ओम राउत द्वारा निर्देशित एक फिल्म में उनका एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। रोमांच से भरपूर एक्शन फिल्म 3डी में होगी, जिसका निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा किया जाएगा और इसे भारत और कई विदेशी लोकेशनों पर फिल्माया जाएगा।

कार्तिक ने कहा, "कुछ समय से मैं पूरी तरह से एक एक्शन फिल्म करने के लिए उत्सुक रहा हूं और भूषण सर को इसके बारे में पता था। मैंने हाल ही में 'तानाजी.' देखी और न केवल शानदार दृश्यों बल्कि नैरेटिव स्टाइल से भी काफी प्रभावति हुआ। जब 3डी का इस्तेमाल करते हुए एक्शन स्टोरीटेलिंग की बात आती है तो ओम राउत का विजन शानदार है।"

बेटी की मां बनीं कल्कि केकलां

अभिनेता ने कहा, "मैं उनकी अगली फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं और अपनी पहली एक्शन फिल्म पर काम शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकता।"

निर्देशक ने कहा कि स्क्रिप्ट के शुरुआती चरणों में ही मुझे पता था कि कार्तिक किरदार में पूरी तरह से फिट होंगे और उनके साथ काम करने को लेकर मैं बहुत खुश हूं।

बिग बॉस के घर में लगेगी रजत शर्मा की 'आप की अदालत', सवालों के घेरे में सलमान भी होंगे

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन