1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर स्टारर 'पति, पत्नी और वो' का रीमेक इस दिन होगा रिलीज़

कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर स्टारर 'पति, पत्नी और वो' का रीमेक इस दिन होगा रिलीज़

 Published : Feb 25, 2019 08:39 pm IST,  Updated : Feb 25, 2019 08:39 pm IST

कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर 1978 की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' के रीमेक में नज़र आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सोमवार को फिल्म की रिलीज़ डेट का भी खुलासा हो गया।

Pati Patni Aur Woh remake- India TV Hindi
Pati Patni Aur Woh remake Image Source : INSTAGRAM

कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर 1978 की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' के रीमेक में नज़र आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सोमवार को फिल्म की रिलीज़ डेट का भी खुलासा हो गया। फिल्म 10 जनवरी, 2020 को रिलीज़ होगी। फिल्म को मुद्सर अजीज़ डायरेक्ट कर रहे हैं।

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म की रिलीज़ डेट की जानकारी दी।

कुछ हफ्ते पहले फिल्म के मेकर्स और कार्तिक ने फिल्म से अपना पहला लुक शेयर कर लिखा था- ''मिलिए लखनऊ के चिंटू त्यागी जी से।'' कार्तिक पहली बार अनन्या और भूमि के साथ कोई फिल्म कर रहे हैं। हालांकि अभी यह नहीं पता है कि फिल्म में पत्नी कौन बनेगी और गर्लफ्रेंड कौन बनेगी।

ऑरिजनल 'पति, पत्नी और वो' में संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता थे। फिल्म एक शादीशुदा शख्स की कहानी है, जो अपनी गर्लफ्रेंड को यह मनाने में सफल हो जाता है कि उसकी पत्नी जल्द यह दुनिया छोड़ कर जाने वाली है।

आपको बता दें कि कार्तिक की 'लुका छुपी' 1 मार्च को रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में उनके साथ कृति सैनन हैं। वहीं, अनन्या पांडे 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया हैं।

Also Read:

शाहिद कपूर को राजेश खट्टर ने किया बर्थडे विश, तस्वीर शेयर कर लिखा- हमें आप पर गर्व है

गुंजन सक्सेना की बायोपिक में जाह्नवी कपूर के भाई का रोल करेंगे अंगद बेदी

ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने 'कपूर एंड संस' के मेकअप आर्टिस्ट ग्रेग कैनम को ऑस्कर जीतने पर दी बधाई

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन