1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिल्ली में प्रदूषण की वजह से टली कार्तिक-जान्हवी की फिल्म 'दोस्ताना 2' की शूटिंग

दिल्ली में प्रदूषण की वजह से टली कार्तिक-जान्हवी की फिल्म 'दोस्ताना 2' की शूटिंग

 Published : Nov 12, 2019 09:43 am IST,  Updated : Nov 12, 2019 09:44 am IST

दिल्ली में बहुत ज्यादा प्रदूषण है जिसकी वजह से यहां विजिबिलिटी बहुत कम है।

दिल्ली में प्रदूषण की...- India TV Hindi
दिल्ली में प्रदूषण की वजह से टली कार्तिक-जान्हवी की फिल्म 'दोस्ताना 2' की शूटिंग

मुंबई: कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर पहली बार फिल्म 'दोस्ताना 2' में साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। इस फिल्म में लक्ष्य भी नजर आने वाले हैं, जिनकी ये डेब्यू फिल्म है।

फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इन कलाकारों ने चंडीगढ़ में शूटिंग का शेड्यूल खत्म किया, इसके बाद आगे की शूटिंग दिल्ली में होने वाली थी। लेकिन फिलहाल शूटिंग रद्द कर दी गई है। कथित तौर पर, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि राजधानी दिल्ली गैस का चैंबर बनी हुई है। यहां काफी ज्यादा प्रदूषण है, इसी की वजह से शूटिंग टाल दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कलाकार और फिल्म की क्रू शहर में सांस लेने में सक्षम नहीं थे। इसके अलावा, यहां तक कि कम विजिबिलिटी की वजह से कैमरे भी ठीक तरह से काम नहीं कर रहे थे।  इसलिए, यह निर्णय लिया गया कि मौसम में सुधार होने तक वे दिल्ली में शूटिंग नहीं करेंगे।

कौन बनेगा करोड़पति के तमिल वर्जन को होस्ट करने वाली पहली महिला बनी राधिका सरथकुमार, अमिताभ बच्चन ने दी बधाई

अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा की हिट फिल्म दोस्ताना 11 साल पहले साल 2008 में रिलीज हुई थी। यह कहानी समलैंगिक रिश्तों पर बेस्ड थी, इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया था। लेकिन इस बार इस फिल्म का निर्देशन कॉलिन डी कुन्हा करने जा रहे हैं।

हेमा मालिनी ने ट्वीट कर कहा क्रिटिकल कंडीशन में हैं लता मंगेशकर, मांगी दुआ

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन