1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महाराष्ट्र के गर्वनर और दिल्ली के सीएम ने लता मंगेशकर के बेहतर स्वास्थ्य के लिए की दुआ, देश भर में प्राथर्नाएं

महाराष्ट्र के गर्वनर और दिल्ली के सीएम ने लता मंगेशकर के बेहतर स्वास्थ्य के लिए की दुआ, देश भर में प्राथर्नाएं

 Published : Nov 12, 2019 07:38 am IST,  Updated : Nov 13, 2019 12:02 pm IST

लता मंगेशकर को वायरल इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लता मंगेशकर गंभीर...- India TV Hindi
लता मंगेशकर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

मुंबई: मशहूर गायिका लता मंगेशकर की तबीयत इन दिनों नासाज चल रही है। सोमवार सुबह उन्हें वायरल इंफेक्शन की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेमा मालिनी के ट्वीट के मुताबिक लता जी की हालत क्रिटिकल है। हेमा मालिनी ने आज सुबह ट्वीट किया और उनके जल्द ठीक होने की दुआ की। हेमा मालिनी ने लिखा है- लता मंगेशकर जी के लिए प्रार्थना, जो अस्पताल में भर्ती हैं और गंभीर हालत में हैं।  भगवान उन्हें इस संकट से बाहर निकलने की शक्ति दें जिससे वो हमारे बीच बनी रहें। राष्ट्र की भारत रत्न, भारत की कोकिला लता जी के लिए दुआ करती हूं।

महाराष्ट्र गवर्नर ने भी लता मंगेशकर के जल्द ठीक करने की दुआ की है

लता मंगेशकर के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट किया है

शबाना आजमी ने भी लता जी के शीघ्र स्वास्थ होने की दुआ की।

दिग्गज अभिनेत्री पूनम ढिल्लन ने भी लता जी के लिए दुआ की है।

अदनान सामी ने भी लता जी के लिए दुआ की है।

Dabangg 3: सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' के नए गाने 'मुन्ना बदनाम हुआ' का ऑडियो रिलीज

लता मंगेशकर ने 28 सितंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। साल 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकार्ड कराए हैं।

कौन बनेगा करोड़पति के तमिल वर्जन को होस्ट करने वाली पहली महिला बनी राधिका सरथकुमार, अमिताभ बच्चन ने दी बधाई

साल 1929 को जन्मीं लता मंगेशकर को कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों के अलावा दादा साहब फाल्के पुरस्कार और फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से भी सम्मानित किया गया है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन