1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Dabangg 3: सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' के नए गाने 'मुन्ना बदनाम हुआ' का ऑडियो रिलीज

Dabangg 3: सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' के नए गाने 'मुन्ना बदनाम हुआ' का ऑडियो रिलीज

 Published : Nov 11, 2019 07:23 pm IST,  Updated : Nov 11, 2019 07:33 pm IST

'दबंग 3' में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, किच्चा सुदीप और सई मांजरेकर भी नज़र आएंगे।

Salman Khan- India TV Hindi
सलमान खान की 'दबंग 3' का 'मुन्ना बदनाम हुआ' गाने का ऑडियो रिलीज हो गया है

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इससे पहले मूवी के गाने एक-एक कर रिलीज हो रहे हैं। इस फिल्म के एक और गाने 'मुन्ना बदनाम हुआ' का ऑडियो रिलीज कर दिया गया है। 

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर गाने का ऑडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कमाल खान की आवाज़, बादशाह का रैप और चुलबुल की दबंगई, सुनिए #MunnaBadnaamHua'।

लता मंगेशकर को वायरल इंफेक्शन के बाद हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट, अब तबीयत में हो रहा है सुधार

बता दें कि इससे पहले फिल्म के गाने 'यूं करके' का ऑडियो रिलीज किया गया था। इसे सलमान और सोनाक्षी पर फिल्माया गया है। खास बात ये है कि इस गाने को सलमान ने अपनी आवाज़ दी है।

'दबंग 3' के 'नैना लड़े' गाने का ऑडियो भी सामने आ चुका है। इसे सलमान और सई मांजरेकर पर फिल्माया गया है।

दीपिका पादुकोण ने बेस्ट फ्रेंड की शादी में मचाया इतना धमाल की पड़ गईं बीमार, शेयर किया ये स्टेटस

वहीं, 'दबंग सीरीज' का फेमस सॉन्ग 'हुड़ हुड़ दबंग' का भी ऑडियो रिलीज हो चुका है।

'दबंग 3' का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। इसमें सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, किच्चा सुदीप और सई मांजरेकर भी नज़र आएंगे। फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन