1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन ने उड़ाया कृति सेनन की ड्रेस का मजाक, पूछा- आपकी कमीज मजनू भाई ने पेंट की है?

कार्तिक आर्यन ने उड़ाया कृति सेनन की ड्रेस का मजाक, पूछा- आपकी कमीज मजनू भाई ने पेंट की है?

 Published : Apr 26, 2020 03:50 pm IST,  Updated : Apr 26, 2020 04:09 pm IST

कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने दोस्तों के फोटोज पर मजेदार कमेंट करना नहीं भूलते हैं। इस बार उन्होंने कृति सेनन की ड्रेस को लेकर मजेदार कमेंट किया है।

kriti sanon and kartik aaryan- India TV Hindi
कृति सेनन और कार्तिक आर्यन Image Source : INSTAGRAM

लॉकडाउन के चलते सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज घर में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। घर में रहने के बाद वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हो गए हैं। कई सेलिब्रिटीज पुरानी फोटोज शेयर कर रहे हैं तो कई कविता लिख रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन लॉकडाउन में समय बिताने के लिए कविता लिख रही हैं। कृति ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है जिसपर कार्तिक आर्यन मजेदार कमेंट करके आए हैं।

कृति ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- हां मैं सोचती हूं कभी-कभी कुछ ज्यादा सोचती हूं। इसके साथ कृति ने अपनी चार फोटोज का कोलाज बनाया है जिसमें वह अलग-अलग एक्सप्रेशन दे रही हैं। कार्तिक ने कृति की ड्रेस पर कमेंट करते हुए कहा- आपकी कमीज मजनू भाई ने पेंट की है?

कृति ने भी कार्तिक के कमेंट का जवाब देते हुए लिखा- हाहा हां जो आपके कपड़े बनाते हैं उन्होंने ही।

kriti sanon instagram post
Image Source : INSTAGRAMकृति सेनन इंस्टाग्राम पोस्ट

आपको बता दें कार्तिक आर्यन यहां फिल्म वेलकम के मजनू भाई की बात कर रहे हैं। अनिल कपूर ने फिल्म वेलकम में मजनू भाई का किरदार निभाया था। वह अंडरवर्ल्ड डॉन का किरदार निभाते नजर आए थे जिसे पेंटिंग करना बहुत पसंद था। फिल्म में कटरीना कैफ, अक्षय कुमार और नाना पाटेकर भी अहम भूमिका निभाते नजर आए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन आखिरी बार आशुतोश गवारेकर की पानीपत में नजर आई थीं। उन्होंने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म मिमी की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा वह अक्षय कुमार के साथ बच्चन पांडे में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन