1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन की फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' नेटफ्लिक्स पर कर रही है ट्रेंड, एक्टर ने किया पोस्ट

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' नेटफ्लिक्स पर कर रही है ट्रेंड, एक्टर ने किया पोस्ट

 Published : Jul 18, 2020 11:11 pm IST,  Updated : Jul 18, 2020 11:11 pm IST

 कार्तिक सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव है और अपने प्रशंसकों को अपनी हॉट और प्यारी तस्वीरों और वीडियो से मनोरंजन करते रहते हैं। 

kartik aaryan pyaar ka punchnaama- India TV Hindi
 'प्यार का पंचनामा 2' नेटफ्लिक्स पर कर रही है ट्रेंड Image Source : KARTIK AARYAN/ INSTAGRAM

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के यंग और टैलेंटेड एक्टर्स में गिने जाते हैं।   पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने सोनू, गुड्डू और चिंटू त्यागी जैसे कई यादगार किरदार दिए हैं, जिनमें से एक को चुनना मुश्किल है। लेकिन जिस किरदार ने निश्चित रूप से उनकी प्रसिद्धि के लिए रास्ता बनाया, वह उनका पहला फ्रेंचाइजी कैरेक्टर था जिसे अभिनेता खुद को पंचनामा बेबी कहते हैं।

प्यार का पंचनामा 2 हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई है और ट्रेंड करने लगी। प्यार का पंचनामा 2 जैसे ही डिजिटल प्लेटफार्म पर आई देखते ही देखते टॉप 10 में शामिल हो गई। रिलीज के 5 साल बाद भी फिल्म को लेकर लोगों की दीवानगी से कार्तिक बेहद खुश हो गए। कार्तिक सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव है और अपने प्रशंसकों को अपनी हॉट और प्यारी तस्वीरों और वीडियो से मनोरंजन करते रहते हैं। ये मौका कार्तिक कैसे छोड़ते। कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों से उनकी फिल्म प्यार का पंचनामा 2 से उनके पसंदीदा दृश्य के बारे में पूछा।  उन्होंने लिखा: “#PunchnamaBaby #Netflix पर ट्रेंड कर रहा है  सब अपना अपना पसंदीदा दृश्य बताइए?  #PyaarKaPunchnama2”

फिल्म में अभिनेता के कई बेहतरीन दृश्य हैं, लेकिन लोगों को तो वही सीन पसंद आना था जिसके लिए कार्तिक मशहूर हैं। जी हां, कार्तिक का खास मोनोलॉग। पहली फिल्म की तरह दूसरी फिल्म में भी कार्तिक आर्यन ने लंबा मोनोलॉग बोला था। अब उनकी लगभग हर फिल्म में ऐसा ही मोनोलॉग होता है। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने कोरोना वायरस पर भी मोनोलॉग बनाकर बोला था जो खूब हिट हुआ था।

 
कार्तिक आर्यन की फिल्में हमेशा मनोरंजन करती हैं। कुछ महीने पहले जब नेटफ्लिक्स पर लव आज कल का प्रीमियर हुआ था, तब यह फिल्म कई देशों में नंबर 1 पर चल रही थी। अभिनेता आने वाले दिनों में भूल भुलैया 2 और दोस्ताना 2 में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन