1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: टेबल टेनिस मैच में अपनी बहन से हारे कार्तिक आर्यन, बताई ये मजेदार वजह

Watch: टेबल टेनिस मैच में अपनी बहन से हारे कार्तिक आर्यन, बताई ये मजेदार वजह

 Written By: IANS
 Published : Oct 08, 2020 07:15 am IST,  Updated : Oct 08, 2020 07:15 am IST

इस वीडियो क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने भी मजेदार कमेंट किया है।

kartik aaryan latest news- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन ने शेयर किया वीडियो Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेता कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने घर पर टेबल टेनिस खेलते नजर आ रहे हैं। हालांकि मैच में वे अपनी बहन से हार जाते हैं। उन्होंने ये भी बताया है कि वो अपनी बहन से क्यों हार गए।

कार्तिक ने ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया, "किट्टू की खुशी मेरे लिए अनमोल है .. इसलिए मैंने उसे जीतने दिया।"

PHOTOS: कार्तिक आर्यन अंधेरी में तो नुसरत भरूचा बांद्रा में आईं नजर

इस वीडियो क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने कमेंट किया, 'पागल।' एक प्रशंसक ने लिखा, 'भाई-बहन के गोल।'

फिल्म को लेकर बात करें तो कार्तिक 'दोस्ताना 2' और 'भूल भुलैया 2' में नजर आएंगे।

लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट और अपने चैट शो 'कोकी पूछेगा' के जरिए अपने प्रशंसकों का खूब मनोरंजन किया। शो में वे कोविड -19 वॉरियर्स के साथ बातचीत करते थे।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन