मुंबई: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की खूब चर्चा हो रही है। कभी अफेयर की वजह से तो कभी फिल्मों के कारण.. लेकिन कार्तिक इन दिनों सबकी पसंद बने हुए हैं। 'लुका छुपी' के बाद उनके पास फिल्मों के कई ऑफर्स हैं और आज कल वह लखनऊ में 'पति पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh Remake) की शूटिंग में बिजी हैं। इस मूवी में वह चिंटू त्यागी का रोल निभा रहे हैं।
Related Stories
वैसे तो 'पति पत्नी और वो' फिल्म में कार्तिक के लुक की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, लेकिन उनका एक और लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस फोटो में कार्तिक एक दफ्तर में बैठे हुए हैं। दुबला-पतला शरीर और बड़ी-बड़ी मूंछों में कार्तिक काफी सिंपल और क्यूट लग रहे हैं। इसे देखकर आपको शाहरुख खान की भी याद आ सकती है, क्योंकि 'रब ने बना दी जोड़ी' में किंग खान का लुक भी काफी हद तक मिलता-जुलता था।
कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में बताया है कि एक एक्टर को कितनी तकलीफों से भी गुजरना पड़ता है। उन्होंने लिखा, 'एक किरदार और उसकी दूनिया को पीछे छोड़ना पड़ता है और नए किरदार में ढलना पड़ता है, जोकि तकलीफदेह है। हालांकि, मजेदार भी है। एक एक्टर होने के नाते आपको एक जिंदगी में बहुत सारी जिंदगी जीने का मौका मिलता है।'
बता दें कि 'पति पत्नी और वो' साल 1978 में रिलीज हुई 'पति पत्नी और वो' की रीमेक है। उस फिल्म में संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर लीड रोल में थीं। इसकी रीमेक में कार्तिक, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं। यह फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।
इसके अलावा कार्तिक आर्यन 'आज कल' में भी नजर आएंगे। इसमें सारा अली खान (Sara Ali Khan) लीड रोल में हैं। इम्तियाज अली की यह फिल्म 'लव आज कल' का सीक्वल है। कार्तिक जल्द ही जाह्नवी कपूर के साथ 'दोस्ताना 2' में भी नजर आएंगे।
Also Read:
O SAKI SAKI में दिखा नोरा फतेही का दिलकश अंदाज, तोड़ सकता है 'दिलबर' का रिकॉर्ड
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के बीच छिड़ी जंग, आ गया War का धमाकेदार टीजर
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का नया प्रोमो आया सामने, बेटे के साथ कार्तिक से मिलने पहुंची नायरा