1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 'आज कल' की शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन को मिली नई बेस्ट फ्रेंड, शेयर किया वीडियो

फिल्म 'आज कल' की शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन को मिली नई बेस्ट फ्रेंड, शेयर किया वीडियो

 Published : Jul 09, 2019 03:57 pm IST,  Updated : Jul 09, 2019 03:57 pm IST

कार्तिक आर्यन को हिमाचल में 'आज कल' की शूटिंग के दौरान एक नई दोस्त मिल गई है। उन्होंने अपनी इस दोस्त के साथ वीडियो शेयर की है।

Kartik Aaryan- India TV Hindi
Kartik Aaryan Image Source : INSTAGRAM

अभिनेता कार्तिक आर्यन(Kartik Aaryan) ने इम्तियाज अली की फिल्म 'आज कल' (Aaj Kal) की शूटिंग हाल ही में पूरी की है। फिल्म में कार्तिक के अपोजित सारा अली खान (Sara Alia khan)नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग काफी हद तक हिमाचल प्रदेश में हुई है। हिमाचल प्रदेश में शूटिंग के दौरान कार्तिक को उनकी नई बेस्ट फ्रेंड मिल गई है।

कार्तिक ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वह किसी स्कूल की बच्ची संग खेलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में कार्तिक ने लिखा, "अपनी नई बीएफएफ(बेस्ट फ्रेंड फॉरेवर) के साथ खेल रहा हूं।"

वीडियो में कार्तिक आर्यन बच्ची के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। साथ ही बाद मे कुछ लोग बॉल से खेल रहे होते हैं तो उनके साथ खेलने लगते हैं।

'लव आज कल' एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म थी जो साल 2009 में रिलीज हुई थी। इसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और ऋषि कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे।

कार्तिक फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'पति पत्नी और वो' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं। यह साल 1978 में आई बी.आर.चोपड़ा की फिल्म का रूपांतरण है। इस ऑरिजिनल फिल्म में संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर मुख्य भूमिकाओं में थे। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित यह एक कॉमिक फिल्म है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

Sacred Games 2: एक बार फिर से वापस आया गायतोंडे! दूसरे सीजन का ट्रेलर हुआ रिलीज

अर्जुन कपूर ने रणवीर सिंह को इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, कहा- 'असली चॉकलेट बॉय'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन