1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन: कार्तिक आर्यन ने ये फोटो शेयर कर लिखा- दुकान बंद है, कल आना...

लॉकडाउन: कार्तिक आर्यन ने ये फोटो शेयर कर लिखा- दुकान बंद है, कल आना...

 Published : Apr 11, 2020 06:22 pm IST,  Updated : Apr 11, 2020 06:39 pm IST

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पीएम मोदी ने 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया है।

kartik aaryan- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन ने शेयर की ये फोटो Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पीएम मोदी ने 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया था। बॉलीवुड हस्तियां भी लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही हैं। कार्तिक आर्यन ने भी लोगों को लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने तस्वीर के माध्यम से लोगों को संदेश दिया।

कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो काले रंग के शूट में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में वह एक शटर बंद दुकान के सामने खड़े होकर कैमरे की तरफ पोज दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, "दुकान बंद है कल आना।"

इसके पहले कार्तिक आर्यन ने रैप वीडियो के माध्यम से लोगों को जागरुक किया था, जिसमें उन्होंने कहा था, "जब तक घर नहीं बैठोगे, मैं याद दिलाता रहूंगा! #CoronaStopKaroNa #CoronaRapKaroNa , इन शब्दों को फैलाते रहें।"

हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब कार्तिक कोविड-19 को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैला रहे हैं। एक महीना पहले कोरोना से संबंधित एक मोनोलॉग भी साझा किया था, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक जल्द ही दोस्ताना 2 और भूल भुलैया 2 जैसी फिल्मों में नज़र आएंगे।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन