1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Karva Chauth 2021: यामी गौतम सहित ये बॉलीवुड हसीनाएं रखेंगी पहली बार करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth 2021: यामी गौतम सहित ये बॉलीवुड हसीनाएं रखेंगी पहली बार करवा चौथ का व्रत

 Published : Oct 22, 2021 11:39 pm IST,  Updated : Oct 22, 2021 11:39 pm IST

आम लोगों के साथ-साथ पूरा बॉलीवुड भी करवा चौथ का त्यौहार को धूम-धाम से मनाता है। ऐसे में आज हम आपको उन एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जो इस साल पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी।

karwa chauth 2021- India TV Hindi
karwa chauth 2021 Image Source : INSTAGRAM/DIAMIRZAOFFICIAL/YAMIGAUTAM

करवा चौथ का त्योहार हर पत्नी के लिए बेहद खास होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। इस बार यह त्योहार 24 अक्टूबर, रविवार को मनाया जाएगा। आम लोगों के साथ-साथ पूरा बॉलीवुड भी इस त्योहार को धूम-धाम से मनाता है। ऐसे में आज हम आपको उन एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जो इस साल पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने बिजनेसमैन वैभव रेखी संग 15 फरवरी 2021 को साथ फेरे लिए थे। यह उनकी दूसरी शादी है। दीया मिर्जा का यह पहला करवा चौथ होगा।

1. दीया मिर्जा

Dia Mirza And Vaibhav Rekhi
Image Source : INSTAGRAM/DIAMIRZAOFFICIALDia Mirza And Vaibhav Rekhi

2. नताशा दलाल

Varun Dhawan and Natasha Dalal
Image Source : INSTAGRAM/WATCH.NATASHADALALVarun Dhawan and Natasha Dalal

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ 24 जनवरी 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। वरुण धवन और नताशा दलाल दोनों बचपन से ही एक दूसरे को जानते हैं। ऐसे में अगर नताशा दलाल ये व्रत रखती हैं तो ये उनका पहला करवा चौथ होगा। 

3. शिल्पा राव

बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव 25 जनवरी 2021 को रितेश कृष्णन के साथ गुपचुप तरीके से शादी की थी। जिसके बाद उन्होंने शादी की घोषणा अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थीं। इस साल शिल्पा राव का पहला करवा चौथ होगा।

4. यामी गौतम 

Yami Gautam And Aditya Dhar
Image Source : INSTAGRAM/YAMIGAUTAMYami Gautam And Aditya Dhar

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और फिल्म प्रोड्यूसर आदित्य धर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शादी की घोषणा की थीं। दोनों साधारण तरीके से 4 जून 2021 को हिमाचल प्रदेश में शादी की थी। एक्ट्रेस यामी गौतम का भी यह पहला करवा चौथ होगा।

5. शजा मोरानी

Priyaank K Sharma And Shaza Morani
Image Source : INSTAGRAM/SHAZAMORANPriyaank K Sharma And Shaza Morani

प्रियांक शर्मा ने प्रड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी से 4 फरवरी 2021 को शादी की थी। ऐसे में शजा मोरानी का यह पहला करवा चौथ होगा। प्रियांक शर्मा एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के कजिन हैं। आपको बता दें, प्रियांक शर्मा ने साल 2013 में फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' से बॉलिवुड डेब्यू किया था। प्रियांक फिल्म 'सब कुशल मंगल' में भी नजर आए थे।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन