1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने शेयर किया मीम, बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स ने हाथों में रचाई मेहंदी

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने शेयर किया मीम, बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स ने हाथों में रचाई मेहंदी

 Published : Nov 04, 2020 02:15 pm IST,  Updated : Nov 04, 2020 02:15 pm IST

बॉलीवुड और टीवी हस्तियां करवा चौथ की तैयारियों में जुटी हुई हैं। ताहिरा कश्यप से लेकर नीति टेलर तक, सभी ने मेहंदी लगवाते हुए अपनी फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं।

karwa chauth 2020- India TV Hindi
करवा चौथ की तैयारियों में जुटे सेलेब्स  Image Source : INSTAGRAM

आज हर जगह करवा चौथ को लेकर धूम मची हुई है। आम से लेकर खास तक, हर जगह इसका क्रेज देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी धूमधाम से करवा चौथ मनाते हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने एक मीम शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। इसके जरिए राज ने बताया है कि महिलाएं व्रत खोलते समय क्या सोच रही होती हैं। वहीं, कई हस्तियां हाथों में मेहंदी रचाकर करवा चौथ मनाने के लिए तैयार हो रही हैं।  

इस मीम के जरिए राज कुंद्रा ने सभी को करवा चौथ की बधाई दी है। लोगों को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इस तस्वीर में शिल्पा छलनी से अपने पति राज का चेहरा देख रही हैं। दूसरी तरफ भी शिल्पा राज को देख रही हैं, लेकिन उनके चेहरे की बजाए वड़ा पाव दिखाई दे रहा है। 

करवा चौथ 2020: इन बॉलीवुड गानों के साथ व्रत को बनाएं और भी स्पेशल, देखिए पूरी लिस्ट

इस फोटो के कैप्शन में राज कुंद्रा ने लिखा है, "पुरुष सोचते हैं कि महिलाएं उन्हें छलनी से देख रही हैं, लेकिन असल में महिलाएं यही सोच रही होती हैं।" 

इसके साथ ही राज कुंद्रा ने लिखा है, "सभी महिलाओं और देखभाल करने वाले पुरुषों को करवा चौथ की ढेर सारी शुभकामनाएं। 

दूसरी तरफ बॉलीवुड और टीवी हस्तियां करवा चौथ की तैयारियों में जुटी हुई हैं। भारती सिंह से लेकर नीति टेलर तक, सभी ने मेहंदी लगवाते हुए अपनी फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन