1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैटरीना कैफ से लेकर सोनम कपूर तक इन सितारों ने दी डायरेक्टर आनंद एल रॉय को जन्मदिन की बधाई

कैटरीना कैफ से लेकर सोनम कपूर तक इन सितारों ने दी डायरेक्टर आनंद एल रॉय को जन्मदिन की बधाई

 Published : Jun 28, 2019 04:39 pm IST,  Updated : Jun 28, 2019 04:39 pm IST

डायरेक्टर आनंद एल राय के जन्मदिन पर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

Anand l rai birthday wishes- India TV Hindi
Anand l rai birthday wishes

फिल्म निर्माता आनंद एल. राय(Anand.l Rai) का आज अपना जन्मदिन है और इस खास मौके पर उनकी ही कुछ फिल्मों की कुछ अभिनेत्रियों ने शुक्रवार को अपने इस 'ड्रीम डायरेक्टर' को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। उनकी फिल्म 'रांझणा' की अभिनेत्री सोनम कपूर(Sonam kapoor) ने कहा, "मैं 'रांझणा' के लिए हमेशा आनंद सर की आभारी रहूंगी, यह एक ऐसी फिल्म है जो हमेशा मेरे दिल के बेहद करीब रहेगी। आनंद सर की कहानियां उनके दिल के जितनी ही खूबसूरत है। आने वाले समय में वह और भी अच्छी कहानियां बनाएं और खूबसूरत पल बिताएं।"

राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'जीरो' में कैटरीना कैफ(Katrina kaif) के काम को लोगों ने खूब सराहा था। कैटरीना का कहना है कि उनके साथ काम करना एक बेहतरीन सफर रहा है।

कैटरीना ने भी कहा, "उनके प्रोत्साहन ने एक कलाकार के रूप में उभरने में मेरी काफी मदद की है। उनकी फिल्मी दुनिया का जल्द ही फिर से हिस्सा बनने की उम्मीद कर रही हूं।"

स्वरा ने 'तनु वेड्स मनु' में राय के साथ काम किया था। स्वरा का कहना है कि 'आनंद एल.राय सर बॉलीवुड के सबसे आर्गेनिक निर्देशकों में से एक हैं।'

स्वरा ने कहा, "वह किसी भी कलाकार के लिए एक ड्रीम डायरेक्टर हैं। मैं इस बात के लिए बेहद आभारी हूं कि मुझे उनके साथ कई अभूतपूर्व किरदारों पर काम करने का मौका मिला जिसने मेरी जिंदगी बदल दी।"

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं केएल राहुल? वर्ल्ड कप के बीच आई ये खबर

कपिल शर्मा ने ऐसा क्या कहा कि हंसी से लोट-पोट हो गईं एकता कपूर, देखें वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन