1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'टाइगर जिंदा है' के सीक्वल में भी सलमान खान की हीरोइन बनेंगी कटरीना कैफ?

'टाइगर जिंदा है' के सीक्वल में भी सलमान खान की हीरोइन बनेंगी कटरीना कैफ?

 Published : Mar 25, 2019 07:32 pm IST,  Updated : Mar 25, 2019 07:32 pm IST

बॉलीवुड की हिट जोड़ी सलमान खान और कटरीना कैफ अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म इस साल ईद पर रिलीज़ होने वाली है। अब कहा जा रहा है कि दोनों 'एक था टाइगर' के तीसरे पार्ट में भी नज़र आएंगे।

Katrina Kaif, Salman Khan- India TV Hindi
Katrina Kaif, Salman Khan Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड की हिट जोड़ी सलमान खान और कटरीना कैफ अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म इस साल ईद पर रिलीज़ होने वाली है। अब कहा जा रहा है कि दोनों 'एक था टाइगर' के तीसरे पार्ट में भी नज़र आएंगे। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान ने कंफर्म किया है कि वह 'एक था टाइगर' फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में कटरीना संग नज़र आएंगे। साउदी फिल्म फेस्टिवल में भी जब सलमान से उनके फेवरेट को-स्टार के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने इस न्यूज़ को कंफर्म किया था।

सलमान और कटरीना ने साथ में 'मैंने प्यार क्यों किया', 'पार्टनर', 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। 'एक था टाइगर' 2012 की फिल्म थी, जिसे कबीर खान ने डायरेक्ट और आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था। इसका सीक्वल 'टाइगर ज़िंदा है' 2017 में रिलीज़ हुई थी। 

उनकी फिल्म 'भारत' की बात करें तो फिल्म में दोनों के अलावा दिशा पाटनी, तब्बू, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर भी हैं। फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है।

सलमान जल्द 'दबंग 3' की शूटिंग भी शुरू करेंगे। फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा हैं। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की 'इंशाअल्लाह' में आलिया भट्ट के साथ नज़र आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन