1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अवार्ड शो के दौरान कटरीना कैफ का दिखा ग्लैमरस अंदाज, आप भी देखें तस्वीरें

अवार्ड शो के दौरान कटरीना कैफ का दिखा ग्लैमरस अंदाज, आप भी देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 22, 2019 07:46 am IST,  Updated : Mar 22, 2019 07:53 am IST

कटरीना कैफ का आखिरी बार आनंद एल रॉय की फिल्म जीरो में देखा गया था। शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म तो काफी बड़ी थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई।

कटरीना कैफ- India TV Hindi
कटरीना कैफ

कटरीना कैफ का आखिरी बार आनंद एल रॉय की फिल्म जीरो में देखा गया था। शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म तो काफी बड़ी थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई। लेकिन इस फिल्म में कटरीना कैफ का रोल बबीता कुमार को काफी पसंद किया गया था। कटरीना के इस ग्लैमरस अवतार के बाद शायद ही कोई भुल सकता है। हाल ही में कैटरीना को एक अवार्ड फंक्शन को दौरान देखा गया। इस शो में कैटरीना ग्रे कलर के फ्लॉवर फ्लावर प्रिंट गाउन पहनकर पहुंची।  इस ग्रे कलर के गाउन पर येलो बेल्ट बहुत ही खूबसूरत लग रहा था। इस ड्रेस के साथ कैट ने डैंटी इयरिंग्स और कोहीनूर रिंग पहना था। इस पूरे लुक में कैट बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थी।

बता दें कि जी सिने अवॉर्ड 2019 कटरीना कैफ को जीरो के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। इस दौरान जब कटरीना स्टेज पर थीं तो विक्की और कार्तिक ने उनके साथ खूब मस्ती की। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल