मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी सुपरहिट है। अब तो कैटरीना ने सलमान खान को शादी के लिए प्रपोज भी कर दिया, लेकिन ये क्या सलमान शादी का नाम सुनते ही कैसा रिएक्शन देने लगे। यह सब हुआ है सलमान और कैटरीना की अपकमिंग मूवी 'भारत' के प्रमोशनल वीडियो में। आज सलमान और कैटरीना की फिल्म 'भारत' का एक डायलॉग प्रोमो रिलीज हुआ है। जिसे अली अब्बास जफर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
Related Stories
इस वीडियो में कैटरीना कैफ सलमान से कह रही हैं कि ''मेरी शादी की उम्र हो गई है, और तुम मुझे अच्छे लगते हो। बताओ कब करनी है शादी?'' शादी का नाम सुनकर सलमान खान रील लाइफ में वही रिएक्शन दे रहे हैं जो वो रियल लाइफ में देते हैं। देखिए वीडियो-
सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म भारत 5 जून को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
Also Read:
जय भानुशाली और माही विज बनने वाले हैं पेरेंट्स, इंस्टाग्राम पर अनाउंस की प्रेग्नेंसी
National Brother's Day 2019: सगी बहन न होने के बावजूद भी सलमान खान और अर्पिता है फेमस भाई-बहन