1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कटरीना कैफ ने 'भारत' में प्रियंका चोपड़ा को रिप्लेस करने के सवाल पर कहा ये

कटरीना कैफ ने 'भारत' में प्रियंका चोपड़ा को रिप्लेस करने के सवाल पर कहा ये

 Published : Apr 29, 2019 04:42 pm IST,  Updated : Apr 29, 2019 04:42 pm IST

कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने हाल ही में अली अब्बास जफर की 'भारत' की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में उनके साथ सलमान खान, दिशा पाटनी, तब्बू, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर हैं।

Katrina Kaif, Priyanka Chopra- India TV Hindi
Katrina Kaif, Priyanka Chopra

कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने हाल ही में अली अब्बास जफर की 'भारत' की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में उनके साथ सलमान खान, दिशा पाटनी, तब्बू, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर हैं। पहले फिल्म में कटरीना की जगह प्रियंका चोपड़ा को लिया गया था, लेकिन निक जोनस संग शादी के चलते उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी थी। कटरीना, सलमान और अली की बहुत अच्छी दोस्त हैं। सलमान ने कहा था कि कटरीना हमेशा से फिल्म के लिए पहली पसंद थीं और आखिरकार उन्हीं को यह फिल्म मिली। अब कटरीना ने फिल्म में प्रियंका की जगह लेने पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि अतुल अग्निहोत्री चाहते थे कि वह यह फिल्म करें।

मुंबई मिरर से फिल्म के बारे में बात करते हुए कटरीना ने कहा- ''अतुल हमेशा से बहुत सपोर्ट करते हैं और वह चाहते थे कि मैं यह फिल्म करूं और अंत में यही हुआ। हां, सलमान और मैं बहुत अच्छी केमेस्ट्री शेयर करते हैं, लेकिन मुझे पता था कि स्क्रिप्ट हमारी अलग केमेस्ट्री डिमांड करती है इसलिए सेट पर आकर हम अलग तरह से बर्ताव करते थे।''

''इसलिए मैं उनके साथ लंच नहीं करती थी, ना ही उनके साथ समय बिताती थी। एक्शन फिल्मों (एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है) की शूटिंग के दौरान आप बैठ कर बात कर सकते हैं, लेकिन यहां मैं चाहती थी कि ऐसा लगे कि भारत और कुमुद पहली बार मिल रहे हैं। आशा करती हूं कि आपको वह कनेक्शन फिल्म में देखने को मिले।''

कटरीना भले ही फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थीं, लेकिन उन्हें खुशी है कि उन्हें यह फिल्म मिली। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात करते हुए उन्होंने कहा था- ''भले ही मैं अली की पहली पसंद नहीं थी, प्रियंका थी, लेकिन मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हूं। जब मैंने कुमुद के कैरेक्टर के बारे में पढ़ा तो मुझे लगा कि मैं इसमें बहुत कुछ कर सकती हूं। मैं आशा करती हूं कि आगे भी मुझे ऐसे ही एक्साइटिंग रोल मिले।''

कटरीना की लास्ट रिलीज़ फिल्म 'जीरो' थी, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा थे। उसके पहले कटरीना 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान 'में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख के साथ नज़र आई थीं। दोनों ही फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर असफल साबित हुई थीं।

कटरीना, अक्षय कुमार के साथ 'सूर्यवंशी' में नज़र आएंगी, जिसे रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं।

Also Read:

सलमान खान इंदौर से 'दबंग 3' की शूटिंग छोड़कर वोट डालने पहुंचे मुंबई

Lok Sabha Elections 2019: वोट करने पहुंचे वरुण धवन ने बूढ़ी औरत की मदद की, मौजदू लोग देखते रह गए

Lok Sabha Election 2019: अमिताभ बच्चन ऐश्वर्या और अभिषेक संग वोट देने पहुंचे, जया भी आईं नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन